विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के कारणों और उनसे बचने को दी गई जानकारी

भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बांदा में साइबर क्राइम अवेयरनेस डे का आयोजन किया गया। वर्ष 2020 की तुलना में वर्ष 2021..

विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के कारणों और उनसे बचने को दी गई जानकारी

भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बांदा में साइबर क्राइम अवेयरनेस डे का आयोजन किया गया। वर्ष 2020 की तुलना में वर्ष 2021 में साइबर क्राइम में लगभग 11.8प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए यूपी पुलिस के सहयोग से विद्यालय में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के कारणों और उनसे बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें - जिले के एक दर्जन अधिकारियों को समय से सूचना न उपलब्ध कराना पड़ा महंगा, लखनऊ तलब

साइबर क्राइम विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारी श्रीमती सुषमा चौधरी ने साइबर क्राइम कैसे होता है इस विषय में जानकारी दी इसके पश्चात  विशाल सेन ने साइबर क्राइम से कैसे बचा जाए इस विषय को विस्तृत रूप से समझाया। इस जागरूकता  जागरूक दिवस में साइबर क्राइम विभाग के महितोश मिश्रा और रविंद्र सिंह आभा यादव आदि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन में प्राचार्य डॉ मोनिका मेहरोत्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा निकट भविष्य में इसी तरह के जागरूकता दिवस का आयोजन होता रहेगा इस बात पर विश्वास दिलाया। चेयरमैन शिवशरण  कुशवाहा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को विद्यालय को शुभकामनाएं दी। विद्यालय की डायरेक्टर संध्या कुशवाहा और  इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग का शुक्रिया व्यक्त किया। साइबरक्राइम अवेयरनेस डे में सैकड़ों बच्चों ने प्रति भाग लिया तथा प्रतिज्ञा ली कि वह न कभी  साइबरक्राइम करेंगे और न करने  देंगे।

यह भी पढ़ें - बाँदा ट्रैफिक व्यवस्था में लगे दो पुलिसकर्मियों की लापरवाही हुई उजागर, आईजी ने दिए निलंबन के आदेश

यह भी पढ़ें - प्राचार्य आवास को लोकपाल मनरेगा आवास बनाए जाने का कड़ा विरोध

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1