झाँसी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अगासोद, करोंदा, मोहासा और धौर्रा रेल खंड का  निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा झाँसी मंडल के अगासोद - धौर्रा खंड व स्टेशनों  का सघन दौरा.....

झाँसी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अगासोद, करोंदा, मोहासा और धौर्रा रेल खंड का  निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा झाँसी मंडल के अगासोद - धौर्रा खंड व स्टेशनों  का सघन दौरा किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य खंड की संरक्षा सुनिश्चित के साथ तीसरी लाइन के चल रहे विकास कार्य का अवलोकन रहा।

संरक्षा निरीक्षण के दौरान आशुतोष ने  सेफ्टी इंस्पेक्शन में आगासोद, करोंदा, मोहासा और धौर्रा यार्ड के साथ अगासोद से धौर्रा के मध्य चल रहे तीसरी लाइन के कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने अगासोद, करोंदा, मोहासा और धौर्रा यार्ड का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने उपरोक्त स्टेशनों पर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।साथ ही स्क्रैप और अन्य परिसंपत्तियों के  प्रॉपर   निष्पादन हेतु निर्देशित किया।

यह भी पढ़े- समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव में पूर्व चेयरमैन व उनकी पत्नियों पर लगाया दांव

यात्रियो की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा तथा स्टाफ क्वार्टर को भी निरीक्षण के दौरान देखा। अगासोद प्लेटफॉर्म , स्टेशन चार्ट, पैनल रूम का सघन निरीक्षण किया।

agasod dhaura rail line inspection by drm jhansi ashutosh

संरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण अगासोद यार्ड में गाड़ियों के संचालन पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। टर्न आउट, कर्व के साथ अपने निरीक्षण में संरक्षा पर विशेष जोर दिया। प्वाइंट , ट्रैक आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। इंजीनियरिंग,सिग्नल एंड दूरसंचार और विद्युत संबंधी संरक्षा का जायजा लिया।साथ ही चल रहे कार्यों को समय सीमा में पूरा करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने तीसरी लाइन के कार्यों को भी गहनता से  देखा । ब्लैक कॉटन सॉइल क्षेत्र  के दृष्टिगत कार्य को उसी गुणवत्ता को ध्यान में रखने हेतु निर्देशित किया। ट्रैक की गुणवत्ता के साथ ही समपार फाटक संख्या 311 को भी देखा। टॉवर वैगन (एक विशेष प्रकार निरीक्षण यान) द्वारा अगासोद से धौर्रा तक निरीक्षण किया गया। टॉवर वैगन में  ohe  में लगने वाले उपकरण उपलब्ध रहते है जो  नियमित  अनुरक्षण कार्य के साथ विशेष परिस्थिति  में उपयोग किए जाते है।  परासरी नदी का ब्रिज का भी सघन जायजा लिया।

करोंदा स्टेशन का निरीक्षण

करोंदा में चल रहे तीसरी लाइन के कार्य के सभी इंस्टालेशन को देखा। इसके साथ ही मोहासा में तीसरी लाइन  और धौर्रा में यात्री सुविधाओं के साथ ही संरक्षा के बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की।

मंडल रेल प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवम् दूरसंचार इंजीनियर(समन्वय) अमित गोयल, उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) सत्य प्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण व स्टाफ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -  300 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा राठ-गरौठा मार्ग, कानपुर व झांसी आवागमन होगा आसान

यह भी पढ़े - स्पेशल ट्रेन : मानिकपुर से होकर गुजरेगी, मुंबई बनारस के बीच चलेगी

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0