जालौन : बर्बाद फसल को देख किसान हुआ बेहोश, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जंगली सुवरों एवं वनरोजों ने मूंगफली उखेड़ एवं तिल की फसल को रौंद कर दस...

जालौन : बर्बाद फसल को देख किसान हुआ बेहोश, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जालौन। जंगली सुवरों एवं वनरोजों ने मूंगफली उखेड़ एवं तिल की फसल को रौंद कर दस बीघा से अधिक की फसल बर्बाद कर दी थी। बर्बाद फसल देखकर किसान खेत पर ही अचेत होकर गिर गया। स्वजन इलाज के लिए कालपी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : बांदा : संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय छात्रा अँचल निगम को राज्यपाल कांस्य पदक देकर करेगी सम्मानित

महेवा निवासी हर नारायण सिंह का 50 वर्षीय पुत्र विनोद सिंह खेती-बाड़ी का कार्य देखा था। सहजनों ने बताया कि सोमवार को को वह अपने खेतों को देखने गया तो मूंगफली की फसल को जंगली सुवरों ने उखाड़ कर बर्बाद कर दिया था वहीं तिल की फसल पहले ही वनरोजों ने बर्बाद कर दी थी उसे सहारा था कि मूंगफली की फसल से घाटे की भरपाई हो जाएगी लेकिन वह भी नष्ट हो गई। बर्बाद फसल को देखकर वह खेत में ही अचेत होकर गिर गया। जानकारी मिलने पर स्वजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : चित्रकूट : इटखरी प्रधान के ऊपर गौशाला में जानलेवा हमले का मामला

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0