झाँसी : असंवैधानिक गिरफ़्तारी के खिलाफ 'आप' कार्यकर्ताओं का संजय सिंह का मुखौटा लगाकर प्रदर्शन

आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी...

झाँसी : असंवैधानिक गिरफ़्तारी के खिलाफ 'आप'  कार्यकर्ताओं का संजय सिंह का मुखौटा लगाकर प्रदर्शन

मोदी सरकार की नाकामियों और भ्रष्ट कार्यशैली की पोल खोलने का कारण हुई संजय सिंह की गिरफ्तारी : जिलाध्यक्ष अरशद खान

एक संजय सिंह की आवाज को दबाया  जायेगा तो पैदा होंगे लाखों संजय सिंह : जिलाध्यक्ष अरशद खान

देश भर में संजय सिंह के लिए हो रहे आंदोलन, 27 अक्टूबर को दिल्ली में होगा विशाल प्रदर्शन : महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा

आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी करने तथा 8 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद भी जाँच एजेंसी को कुछ हासिल नहीं हुआ इन सबके बावजूद सांसद संजय सिंह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया इस का देश भर में विरोध हो रहा। इसी क्रम में आज झांसी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरशद खान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े : झाँसी : रामलीला के 9वें दिन सुग्रीव मित्रता लीला का हुआ मंचन, मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी

जिलाध्यक्ष ने कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है, क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया ? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया l 

यह भी पढ़े : झाँसी : कांग्रेस ने अधिवक्ताओं के मध्य जाकर भरवाये दलित अधिकार मांग 

संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हे राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया और आज तक वो निलंबित है सांसद संजय सिंह लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको व समाज के कमज़ोर वर्गो की आवाज लगातार उठाते रहे है और सरकार से सवाल पूछते रहे है संजय सिंह ने समय समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए , युवाओं के रोजगार के लिए , पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने कहा कि सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता इस अवैध गिरफ़्तारी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलनरत हैं l 

यह भी पढ़े : झांसी : “डॉ. पं. विश्वनाथ शर्मा बुन्देलखण्ड हेरिटेज इंस्टीट्यूट” का शिलान्यास

 उक्त अवसर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जिसमें अनुरोध किया कि उक्त मामले में उचित कार्यवाही कर हस्तक्षेप करने की कृपा करें. जिससे संविधान की रक्षा करने वाले सांसद संजय सिंह सहित लाखों करोड़ लोगों को न्याय मिल सके l

यह भी पढ़े : नोटा का सोटा चलाने वाले बुंदेलखंड के मतदाता, अबकी फिर विधासभा चुनाव में चुनौती बनेंगे

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आशीष पाल, जिला महासचिव राजकुमार राव, पूर्व मेयर प्रत्याशी नरेश ठेकेदार, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ साजिद निसार, प्रदेश सचिव युवा हिमांशु यादव, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ आशीष गुप्ता, सभासद आशीष रायकवार, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक चौधरी परवेज, बबीना विधानसभा अध्यक्ष सुरेश रजक, पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सतेंद्र शर्मा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अतुल आर्य, मोहित पिंचोली, राहुल झा, सद्दाम मंसूरी, मऊरानीपुर विधानसभा उपाध्यक्ष अरविंद आर्य, मोहित पंचोली, अवतार सिंह परिहार, राघव पाल, अरविन्द कुमार, आशीष इंडियन, राजीव द्विवेदी, नीलम चौधरी, नोहिल मसीह, प्रशांत चौधरी, मुन्नालाल कुशवाहा, दीपक, सुरेश, सत्येंद्र शर्मा, विशाल सिंह, पंडित विनोद शर्मा, मो इमरान खान, हेमंत सिंह परिहार, हेमंत पाल, सचिन, कुश, राजेश कुशवाहा आदि आम आदमी के सभी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0