झांसी : संघर्ष महिला संगठन के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र पर आयोजित होगा डांडिया नाइट्स

नवरात्रि के दौरान पूरा देश मां दुर्गा की पूजा और उनके जयकारों से...

झांसी : संघर्ष महिला संगठन के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र पर आयोजित होगा डांडिया नाइट्स

झांसी में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा डांडिया नाइट्स: सपना संदीप सरावगी 

डांडिया नाइट्स की तैयारीयों को लेकर संघर्ष महिला संगठन के पदाधिकारियों ने की बैठक

झांसी। नवरात्रि के दौरान पूरा देश मां दुर्गा की पूजा और उनके जयकारों से गूंज उठता है।  नवरात्रि के नौ दिनों का सभी को बेसब्री से इंतजार होता है। डांडिया खेल की परंपरा सदियों से चलती आ रही है। डांडिया खुशी एवं समृद्धि का प्रतीक है,  इसी क्रम में संघर्ष महिला संगठन के तत्वाधान में बुंदेलखंड में अब तक का सबसे बड़ा भव्य व विशाल डांडिया नाइट्स कार्यक्रम ओरछा पैलेस ओरछा में आयोजित होगा। 

यह भी पढ़े : जालौन : फर्जी बैनामा कराकर जमीन हड़पने वाले गिरोह का हुआ भांडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

जिसे लेकर संघर्ष महिला संगठन की अध्यक्ष सपना संदीप सरावगी की अध्यक्षता में डांडिया नाइट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सपना संदीप सरावगी ने कहा कि यह कार्यक्रम शारदीय नवरात्र पर 18 अक्टूबर 2023 को आयोजित होने वाला डांडिया नाइट्स बुंदेलखंड में अब तक का सबसे बड़ा विशाल एवं भव्य कार्यक्रम ओरछा पैलेस ओरछा में संपन्न होगा।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : चोरी के मामले में मां-बेटी गिरफ्तार

डांडिया नाइट्स कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु मुंबई से बॉलीवुड अदाकारा महिमा चौधरी सम्मिलित होंगी, जिन्होंने परदेस, दिल क्या करे, धड़कन दिल है तुम्हारा, बागवान जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय किया। तो वहीं बजरंगी भाईजान फिल्म में बाल कलाकार के रूप में शानदार अभिनय का प्रदर्शन करने वाली हर्षाली मल्होत्रा (मुन्नी),  पंजाब के मशहूर गायक नवजीत सिंह, गायक कलाकार सोनाली मिश्रा, डी०जे० अकीरा टी०वी० पर आने वाला विख्यात  कार्यक्रम एम० टी०वी० रोडीज से ऐलिस गैरी, दिग्विजय राठी, डांस इंडिया डांस के सीजन वन में डांस के माध्यम से देशवासियों के दिलों अपनी जगह बनाने वाले दिव्यांग डांसर कमलेश पटेल सोशल मीडिया से मशहूर यूट्यूबरों सहित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर ग्रुप परफॉर्म  करने वाले मशहूर ग्रुप डांसर सम्मिलित होंगे। डांडिया नाइट्स में कई जगह सेल्फी पॉइंट होंगे। एवं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए व्यक्तियों के लिए स्नेक्स एवं स्वरूची भोज का भी आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़े : बांदा : इस इमारत में महात्मा गांधी ने चरखा वाला तिरंगा, सीढ़ी लगाकर फहराया था

डांडिया नाइट्स में सम्मिलित होने हेतु विभिन्न प्रतिष्ठानों जिनमें कलर्स ब्यूटी सैलून (इलाइट चौराहा), आर्चीज गैलरी (सदर बाजार), हॉलमार्क (सदर बाजार), न्यू व्यू (सदर बाजार), वर्षा बिग शॉप (सदर बाजार), वंदना स्वीट (इलाइट चौराहा), दालचीनी रेस्टोरेंट (स्टेशन रोड), पहनावा बुटिक (शहर व मिशन ब्रांच), लक्ष्मी क्लॉथ स्टोर, रेमंड (कोतवाली), मिल्खी राम मदन लाल वर्धमान थ्रेड्स पर पास उपलब्ध होंगे।  डांडिया नाइट्स कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर दैनिक जागरण एवं बिग 92.7 एफ.एम. होंगे।

यह भी पढ़े :वट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात समाजसेवी गोपाल भाई सहित सात वृद्धजनों का सम्मान 

डांडिया नाइट्स कार्यक्रम की किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संघर्ष महिला संगठन या संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर संघर्ष महिला संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनिया सिंह, उपाध्यक्ष रचना कुदरिया, महासचिव शैफाली अग्रवाल, सचिव सिमरित जज्ञासी, डायस मेंबर नंदिनी गौर, भारती खंडेलवाल, प्रिया सेठ, अंजलि अग्रवाल, अर्जुनी अग्रवाल, कशिश अग्रवाल, अमृता बंसल, दिव्या भोगल, प्रेरणा सहवानी, डॉ० पारूल गुप्ता, प्रियंका नचोला, लवली गुप्ता, निधि अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, प्रेरणा हजेला, रक्षा शर्मा, कल्पना पटेरिया, डॉ० मोनिका गोस्वामी, चांदनी हयारन, अंजलि त्रिपाठी, वर्षा त्रिपाठी उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0