झाँसी : अबकी बार पीडीए सरकार : आर एस कुशवाहा

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में राजकीय संग्रहालय में संपन्न हुई...

झाँसी : अबकी बार पीडीए सरकार : आर एस कुशवाहा

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में पीडीए पखवाड़ा का आयोजन 

झांसी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में राजकीय संग्रहालय में संपन्न हुई इस अवसर पर पूर्व विधायक पूर्व मंत्री झांसी ललितपुर लोकसभा प्रभारी आर एस कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  इस दौरान वक्ताओं ने अबकी बार पीडीए सरकार की बात कही व  बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा रहे। 

यह भी पढ़े : मप्र : 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला, भरत यादव बने मुख्यमंत्री के सचिव, इनका झाँसी से भी रिश्ता

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आर एस कुशवाहा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लोक लुभावन बजट पेश करके पुनः जनता को गुमराह कर जल्द ही लोकसभा चुनाव की घोषणा कर सकती है इसलिए हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर के पीडीए पखवाड़ा लगाकर जागरूक करना है क्योंकि पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक वर्ग ही देश में पुनः बदलाव ला सकता है । उन्होंने बूथ स्तर कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करने का आवाहन किया,  उन्होंने बताया कि पद से कुछ नहीं होता पद केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात कुछ ही समय में आप लोगों के पास पहुंचने का माध्यम होता है,  उन्होंने बताया कि हमारे देश में 52% पिछड़ा वर्ग है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमें मजबूत संविधान दिया। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो है। अपराध चरम पर है। भाजपा सरकार में जगह-जगह हत्याएं हो रही है। कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। अन्याय, अत्याचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। पूरे प्रदेश में लूट मची है। इतना लूट और भ्रष्टाचार यूपी में कभी नहीं रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ। अन्याय, अत्याचार चरम पर है।

यह भी पढ़े : देश तोड़ने की मांग करने वाले कौन?

उन्होंने कहा कि नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार नहीं है। घर-घर पढ़ा-लिखा नौजवान, बेरोजगार बैठा है, भाजपा सरकार पीडीए के अधिकार छीन रही है। पीडीए को अपमानित कर रही है।  पीडीए एकजुट हो रहा है जिसके कारण भाजपा डरी हुई है।  समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। लोकसभा चुनाव में पीडीए भाजपा के एनडीए को हरायेगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार से जनता नाराज है। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगी। इस अवसर पर पू्र्व एमएलसी दादा श्याम सुंदर यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामात बेग, झांसी प्रभारी रामसेवक पाल, सलीम खानजादा विजय झांसिया, श्रीमती दीपाली रैकवार, श्रीमती मीरा रैकवार, मीरा भारती, आस्मां शहनवाज खान, जवाहर सिंह भूरे, शकील खान,  अबरार अली,  अमित कुशवाहा,  चंदन खटीक , विक्रम खटीक , आमिर खान , कृष्णपाल सिंह गुर्जर,  अमित ठाकुर, नासिर सलमानी,  भगवत राजपूत,  महीपत झा,  शैलेंद्र यादव ने विचार व्यक्त किया। संचालन आरिफ खान ने किया आभार जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव ने किया।

यह भी पढ़े : उप्र में तेज पछुआ हवाओं से बढ़ी गलन, बारिश की संभावना

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0