झाँसी : सिलेंडर फटने से दो लोग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

लहचूरा थाना क्षेत्र के नयागांव में सुबह खाना बनाते समय अचानक घरेलू छोटे सिलेंडर में आग लग गई...

झाँसी : सिलेंडर फटने से दो लोग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

झांसी। लहचूरा थाना क्षेत्र के नयागांव में सुबह खाना बनाते समय अचानक घरेलू छोटे सिलेंडर में आग लग गई। इसे बुझाते समय सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। जिसमें गांव के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया। वहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े : अयोध्याधाम : मुस्लिम कारीगरों के बनाए गर्भगृह में 22 जनवरी को विराजेंगे प्रभु श्रीराम

नयागांव के रहने वाले सुरेंद्र कुशवाहा की पत्नी अपने घर में खाना बना रही थी। तभी छोटे घरेलू सिलेंडर में अचानक से आग लग गई। महिला का शोरगुल सुनकर राजू कुशवाहा पुत्र कालका व खूबचंद पुत्र रामसहाय मौके पर पहुंचे और जलते हुए सिलेंडर बाहर निकाल लाए। इसी बीच तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।

यह भी पढ़े : गेहूं की पैदावार बढ़ाने वाला प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर का करें प्रयोग

चिकित्सक संजय सिंह ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट में खूबचंद का दाहिना हाथ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। जबकि राजू के जिस पैर में पहले से ही फ्रैक्चर था और रॉड पड़ी थी वही पैर फिर से घायल हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : बांदा : शीत लहर के बावजूद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 701 जोड़े जीवनसाथी बने

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0