झांसी : पत्रकारों ने क्यों फूंका हाथरस प्रशासन का पुतला

मीडिया को तानाशाह रवैया के चलते तीन दिन से रोके जाने व महिला मीडिया कर्मियों सहित कई पत्रकारों से अभद्रता कर रहे हाथरस प्रशासन पर आक्रोश व्यक्त करते हुए...

Oct 3, 2020 - 18:03
Oct 3, 2020 - 18:53
 0  1
झांसी : पत्रकारों ने क्यों फूंका हाथरस प्रशासन का पुतला

मीडिया को तानाशाह रवैया के चलते तीन दिन से रोके जाने व महिला मीडिया कर्मियों सहित कई पत्रकारों से अभद्रता कर रहे हाथरस प्रशासन पर आक्रोश व्यक्त करते हुए देर रात झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान में पत्रकारों ने हाथरस प्रशासन का पुतला फूंक कर चेतावनी दी कि मीडिया कर्मियों के साथ प्रशासन की अभद्रता बर्दास्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : सबकुछ ठीक रहा तो दीपावली तक गले मिलेंगे चाचा-भतीजा

जानकारी के मुताबिक हाथरस में एक दलित युवती की मौत की घटना की सच्चाई उजागर करने व उसके परिजनों की आवाज़ बुलंद करने के लिए देश की बड़ी मीडिया हाथरस पहुंच गई थी। लेकिन लगातार तीन दिन से मीडिया को हाथरस में रोक कर मृतिका के घर नहीं जाने दिया। हाथरस प्रशासन ने ताना शाह रवैया के चलते मृतिका के घर को चारों ओर से बेरीकेट कर दिया।

यह भी पढ़ें : तीन लाख नई सरकारी भर्तियां जल्द होंगी पूरी : योगी आदित्यनाथ

जब मीडिया कर्मियों ने घटना स्थल व पीड़िता के घर पहुंचने का प्रयास किया तो वहां के प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस कर्मियों ने मीडिया कर्मियों के साथ जमकर अभद्रता की साथ ही फर्जी मुकदमे दर्ज कराने तक की धमकी दे डाली। हाथरस प्रशासन के इस ताना शाह रवैया के चलते आक्रोशित पत्रकारों ने झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान में क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार की रात हाथरस प्रशासन का पुतला जलाया।

यह भी पढ़ें : पांच अक्टूबर के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं बिजली कर्मी

साथ ही हाथरस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सीएम योगी से वहा के डीएम को सस्पेंड करने की मांग की। इस दौरान आकाश कुलश्रेष्ठ, सुल्तान आब्दी, रानू साहू, इमरान खान, अतुल वर्मा, दीपक चौहान आदि पत्रकार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : हाथरस कांड : राहुल बोले, दुनिया की कोई ताकत मुझे दुखी परिवार का दुख बांटने से नहीं रोक सकती

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0