झांसी : बकरी चराने के विवाद में घायल महिला की मौत, आरोपित हिरासत में

खेत में बकरी चराने के विवाद में महिला के साथ युवक ने मारपीट कर दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए मऊरानीपुर लाया..

झांसी : बकरी चराने के विवाद में घायल महिला की मौत, आरोपित हिरासत में

खेत में बकरी चराने के विवाद में महिला के साथ युवक ने मारपीट कर दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए मऊरानीपुर लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान गुरुवार को महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-  ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज ने जताया दुख

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वसरिया में बुधवार की शाम खेत में बकरी चरा रही महिला पुक्खन पत्नी बिहारी लाल से गांव के ही युवक के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी विवाद में बदल गई और युवक ने लाठी डंडे से महिला के साथ मारपीट कर दी।

मारपीट में महिला के सिर में गंभीर चोटे आ गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज भेजा गया। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि बसरिया गांव में खेत में बकरी चराने को लेकर गांव के मानवेन्द्र सिंह के साथ पुक्खन का विवाद हुआ था। विवाद में मानवेन्द्र सिंह ने महिला के साथ मारपीट की। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें- रेलवे बोर्ड ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की

हिस

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0