झाँसी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: सपा के बाद भाजपा ने भी घोषित किया अपना उम्मीदवार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी जोरों पर है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने तमाम अटकलों के बीच अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया..

झाँसी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: सपा के बाद भाजपा ने भी घोषित किया अपना उम्मीदवार
फाइल फोटो

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी जोरों पर है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने तमाम अटकलों के बीच अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके तुरंत बाद देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा करते हुए पत्र जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें - विपक्षी पार्टियां कर रही वैक्सीनेशन का दुष्प्रचार : राजा बुन्देला

समाजवादी पार्टी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार की दोपहर बाद जैसे घोषणा की। भारतीय जनता पार्टी ने भी देर शाम मैदान में उतरते हुए अपने उम्मीदवार के रूप में भरोसा सीट से विजयी हुए जिला पंचायत सदस्य पवन गौतम पर अपना दांव लगा दिया।

झाँसी जिपं अध्यक्ष चुनाव

दोनों जिलाध्यक्षों ने अपना हस्ताक्षर करते हुए सर्वसम्मति से पवन गौतम के नाम पर मुहर लगाई। गौरतलब है कि, पवन गौतम झांसी के पूर्व पालिकाध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. धन्नू लाल गौतम के पुत्र हैं।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : सद्गुरु में मरीजों-तीमारदारों को मिलेगा पांच रुपये में भोजन

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1