राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली देने वाला कथित संत कालीचरण महाराज खजुराहो में गिरफ्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली देने वाले कथित संत कालीचरण महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज होने के..

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली देने वाला कथित संत कालीचरण महाराज खजुराहो में गिरफ्तार
कथित संत कालीचरण महाराज खजुराहो में गिरफ्तार..

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली देने वाले कथित संत कालीचरण महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद कालीचरण भागा फिर रहा था। वह महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला है। कालीचरण पर महाराष्ट्र में भी एफआईआर दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें - इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन की तैयारियों का सीसीआरए टीम ने अवलोकन किया

रायपुर पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस की टीम ने उसे खजुराहो से गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस कालीचरण को अब रायपुर लाने की तैयारी कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें गिरफ्तारी के लिए भेजी गई थी। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और दिल्ली में कालीचरण को पुलिस की टीमें तलाश कर रही थीं।

रायपुर पुलिस के सात सदस्यीय टीम को खजुराहो में यह कामयाबी मिली है। कालीचरण धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली देकर फरार चल रहा था। इसके बाद उसने वीडियो जारी कर आग उगला था। इसके बाद रायपुर पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। महाराष्ट्र के अकोला स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी हुई थी। मगर वह नहीं मिला था।

यह भी पढ़ें - रांची के बंद स्कूल में लगी आग, कंप्यूटर और दस्तावेज राख

पुलिस की टीम ने एमपी और महाराष्ट्र के उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। अब खजुराहो से उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम ने खजुराहो से उसे सुबह चार बजे गिरफ्तार किया है। सीएम भूपेश बघेल ने भी कहा कि गांधी जी को अपमान करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। इसके बाद से ही पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी।

कालीचरण महाराज ने रायपुर में आयोजित धर्म संसद के दौरान के राष्ट्रपिता के बारे में आपत्तिजनक बातें कही थी। इसके बाद वह रायपुर से फरार हो गया है। प्रमोद दुबे की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के अगले दिन कालीचरण महाराज ने एक नया वीडियो जारी किया था। वीडियो में कहा था कि मैं एफआईआर से डरने वाला नहीं हूं। फांसी पर भी चढ़ा दिया जाएगा तो मैं अपनी बात पर अड़ा रहूंगा। कालीचरण महाराज ने कहा था कि मैं गांधी से नफरत करता हूं।

यह भी पढ़ें - बसपन (बचपन) का प्यार गाकर चर्चा में आये नन्हे सहदेव दिर्दाे को 5 घंटे बाद होश आया

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
0
wow
1