लल्लू ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला, कहा, 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी

दो दिवसीय प्रशिक्षण में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को प्रभातफेरी के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला..

लल्लू ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला, कहा,  2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी
अजय कुमार लल्लू, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

दो दिवसीय प्रशिक्षण में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को प्रभातफेरी के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो गया है।

वह प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की 70 साल की उपलब्धियां व भाजपा सरकार की विफलताओं की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि इन्हीं को घर-घर तक पहुंचाकर 2022 का विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करेंगे।

ह भी पढ़ें - झांसी में फोर्ड कंपनी की कारों से भरे कंटेनर में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर कई कारें जलकर स्वाहा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रभातफेरी के दौरान कहा कि हम जमीन पर जाकर सरकार के काले कारनामों को जनता तक कैसे पहुंचाएं, एकजुट कैसे हों, हमारी रणनीति कैसी हो और जो पिछले 70 साल में कांग्रेस सरकार ने किया गांव, गरीब, खेत खलियान, किसानों के लिए नौजवानों के लिए किए। उन जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहे हैं।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की साढ़े चार वर्षों की उत्तर प्रदेश की सरकार में किसान आत्महत्या करने पर विवश है। गरीब परेशान है। नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। जंगल राज में उत्तर प्रदेश तब्दील हो चुका है। महिला सुरक्षित नहीं है। कोरोना काल में लाखों की संख्या में लोगों ने दम तोड़ा है।

ह भी पढ़ें - दुधमुंहे बच्चे के साथ महिला ट्रेन से कटी, दोनों की मौत

चार साल में 500 से अधिक लोग जहरीली शराब पीने से मरे हैं। बुंदेलखंड में जानवरों की सबसे बड़ी समस्या है। कर्ज की समस्या है। बिजली के बड़े हुए दाम के नाते आम आदमी परेशान है। सरकार की इन सारी विफलताओं को हम कार्यकर्ताओं को बता रहे हैं।

और निश्चित तौर से हमारा एक एक कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर घर-घर लोगों को जानकारी देकर 2022 में कांग्रेस की वापसी कराएगा। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल,केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी उपस्थित रहे।

ह भी पढ़ें - झाँसी : राज्यपाल ने बुजुर्गों के जाने हाल, बंदियों से दोबारा गलती न करने को कहा

  • यह रहा प्रभातफेरी का रुट

प्रभात फेरी का शुभारम्भ भारत माता की जय, महारानी लक्ष्मीबाई के जयकारे के साथ रानी महल से हुआ। इसके बाद कांग्रेसी अपने हाथों में तिरंगा लिए बुलंद नारों के साथ बड़ा बाजार,मालिन चैराहा,गंदी घर टपरा, कोतवाली, कांग्रेस कार्यालय होते हुए रानी महल पर प्रभात फेरी का समापन हुआ।

ह भी पढ़ें - झांसी- योगी राज में भू-माफियाओं की बल्ले-बल्ले, दबंग कर रहे गरीब किसानों की जमीन पर कब्जा

  • बुन्देलखण्ड के सातों जनपद के कार्यकर्ता रहे शामिल

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के सफल संचालन में बड़ी संख्या में बुंदेलखंड क्षेत्र के सातों जिलों झांसी, ललितपुर,जालौन,हमीरपुर,बांदा,महोबा व चित्रकूट से आए हुए प्रदेश पदाधिकारियों,जिला एवं शहर अध्यक्ष ,ब्लॉक अध्यक्ष के साथ-साथ झांसी शहर से बड़ी संख्या में आए हुए कांग्रेसियों की उपस्थिति में प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें - छतरपुर : देशी कटटा लहराकर डांस करता युवक गिरफ्तार

  • ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राहुल राय, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया,प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, पूर्व झांसी मंडल प्रवक्ता एडवोकेट राजेंद्र शर्मा,जिलाध्यक्ष झांसी भगवान दास कोरी,जिलाध्यक्ष जालौन राजीव नारायण मिश्रा,शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, ललितपुर जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ,प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला, राम प्रकाश अग्रवाल, अनिल बट्टा,राजेंद्र रेजा,डॉ विजय भारद्वाज,इम्तियाज हुसैन,देवी सिंह कुशवाहा,यूथप जेन पिंकी,अरविंद बबलू,शंभू सेन, मनोज गुप्ता जितेन्द्र भदौरिया ,नीता अग्रवाल,फैजल हाशमी,सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - खजुराहो में फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी खुलने से मिलेगी बुन्देली युवाओं के सपनों को उड़ान

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
1
funny
1
angry
1
sad
0
wow
1