लेट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को किया गया दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित

लेट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को मिला बड़ा सम्मान, दादा साहेब फाल्के अवार्ड से किया सम्मानित

लेट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को किया गया दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित

लेट बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की संघीन मौत के बाद अब उन्हें दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। अवार्ड की घोषणा के बाद एक्टर का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है। इस खबर की घोषणा के बाद सुशांत सिंह के फैंस में बहुत खुशी का माहौल हैं।

यह भी पढ़ें - मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला ने इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी की उतारी नकल, सुनिये ये वायरल वीडियो 

आईए जानते है कि, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को ये अवॉर्ड एक खास कैटेगरी के तहत दिया गया है। सुशांत के फैंस उनकी फिल्मों में उनकी मेस्मैराइज़िंग एक्टिंग को याद करते दिखाई दे रहे है। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड सेरेमनी बीते शनिवार को आयोजित हुई थी। 

लेट बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन तो आप सभी को याद होगा। एक्टर की संघीन मौत पर बहुत बवाल हुआ था, आम जन में काफी गुस्सा भी देखा गया और कई प्रदर्शन भी हुए। लोगों ने न्याय के लिए कई बार गुहार लगायी हलाकि बता दें अभी तक इस केस में कोई फैसला नहीं आया है।

यह भी पढ़ें - मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला ने इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी की उतारी नकल

दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2021 का आयोजन 20 फरवरी के दिन किया गया। इस खास फेस्टिवल पर सुशांत सिंह राजपूत को मरणोपरांत क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाज़ा गया। ये ऑनर लेट एक्टर को उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के लिए मिला। इसके साथ ही सुशांत की इस आखिरी परफॉर्मेंस को हमेशा के लिए यादगार बना दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड कियारा आडवाणी को दिया गया। ये पुरस्कार कियारा को फिल्म 'गिल्टी' के लिए मिला। इसके अलावा कई और फ़िल्मी सितारों को अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। बता दें,  इस अवॉर्ड समारोह में अजय देवगन स्टारर 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। 

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0