महिला जज से छेड़खानी करने वाला वकील फतेहपुर से गिरफतार, जानिये जज ने तहरीर में क्या बताया

हमीरपुर में महिला जज से छेड़खानी करने वाला वकील फतेहपुर से गिरफतार कर लिया गया है। महिला जज की शिकायत पर शनिवार..

महिला जज से छेड़खानी करने वाला वकील फतेहपुर से गिरफतार, जानिये जज ने तहरीर में क्या बताया

हमीरपुर में महिला जज से छेड़खानी करने वाला वकील फतेहपुर से गिरफतार कर लिया गया है। महिला जज की शिकायत पर शनिवार को जब उसके घर पुलिस ने छापा मारा था। उसके पहले ही वकील फरार हो गया था। रविवार देर रात आरोपी वकील मुहम्मद हारून पुलिस की पकड़ में आ गया। महिला जज ने आरोपी से परेशान होकर शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। अपनी एफआईआर में पुलिस को महिला जज ने बताया है, मेरी पोस्टिंग हमीरपुर में 5 जुलाई 2022 को हुई। इस दौरान मैं काम में व्यस्त रही। तकरीबन 18 जुलाई से 27 जुलाई के बीच मैंने ध्यान दिया कि एक वकील मुहम्मद हारून जोकि जिला कोर्ट में प्रैक्टिस करता है। वह कभी चौंबर में आकर झांकता तो कभी आते जाते वक्त घूरता रहता। तब तक मैं उसका नाम नहीं जानती थी।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर में खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की दुर्लभ प्राचीन मूर्ति मिली

25 जुलाई को मैं यमुना के किनारे टहल रही थी। मैं एक बेंच पर बैठी थी। कानों में मैंने इयरफोन लगाए हुए थी। तभी एक व्यक्ति सामने आकर खड़ा होता है। उसे देख मैंने इयरफोन निकाल दिए। हारून ने महिला जज से जो बातचीत की उसे नीचे पढ़े...

मुहम्मद हारून - आप हमीरपुर वापस आ गईं तो अच्छा लग रहा होगा, आप सरीला चली गईं थीं तो मन नहीं लग रहा था।

महिला जज - उसके बातचीत का अंदाज मुझे थोडा अच्छा नहीं लगा। मुझे लगा कि वह ड्रिंक किए हुए है। तो मैं वहां से जाने लगी, फिर वह बोला।

मुहम्मद हारून - मैंने आपको डिस्टर्ब तो नहीं किया ना ?

महिला जज - बेंच से उठते हुए...मुझे काफी लेट हो गया है, मुझे अब निकलना चाहिए, लेकिन फिर वह बोला।

मुहम्मद हारून - वैसे अच्छी लग रही हो।

महिला जज - उसके कमेंट को इग्नोर कर मैं वहां से चली आई। इसके बाद दो दिनों तक मैं घूमने नहीं गई।

यह उसी एफआईआर कापी का अंश है। जोकि महिला जज द्वारा शुक्रवार को दर्ज कराई गई है।

महिला जज ने अपनी कंप्लेन में बताया है कि इस घटना का जिक्र जब मैंने अपने दोस्तों से किया तो सभी ने रिपोर्ट करने की सलाह दी। हालांकि, मुझे लगा कि यह पहली बार हुआ है। मैं इस बात को टाल गई। लेकिन कुछ दिनों बाद ही मुहम्मद हारून ने मेरे कोर्टरूम में तांक झांक शुरू कर दी। इस दौरान मैंने घूमना बंद कर दिया था। 1 अगस्त को मैं फिर यमुना तट पर रात 8.18 बजे टहलने गई। मैंने किसी आशंका के चलते अपनी लाइव लोकेशन अपने दोस्त को भी भेज दी। तकरीबन 8.40 बजे मैं एक बेंच पर बैठी। एक मिनट के अंदर ही हारून फिर वहां आ गया।
महिला जज- मैंने उससे सीधे पूछा तुम्हारा नाम क्या है

मुहम्मद हारून - मुहम्मद हारून

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : दलित छात्र की हत्या के विरोध में निकाला कैण्डल मार्च

मुहम्मद हारून

महिला जज- आपके उस दिन के व्यवहार से मैं काफी डिस्टर्बड हूं। आप जो यहां मेरे पीछे पीछे चलते हैं। कोर्ट में दीवार से झांकते हैं, यह दोबारा नहीं होना चाहिए।  इतना सुनने के बाद वह बिना कुछ कहे वहां से चला गया। महिला जज ने बताया कि, एक दिन बाद से पार्क में जब मैं टहलती तो वह मेरे एक दो फीट पीछे पीछे घूमता। कोर्ट में भी आता। पार्क में मैं जैसे कपड़े और जूते पहन कर आती।

उसी कलर कांबिनेशन के कपड़े पहन कर वह भी आने लगा।  मैं किसी बेंच पर बैठती तो वह भी अगल बगल की बेंच पर बैठता। 18 अगस्त को उसने फिर उसी तरह मेरा पीछा किया तो मैंने कंपलेन की। इस मामले में अपर एसपी अनूप कुमार ने बताया कि साक्ष्य एकत्रित करते हुए जांच की जा रही है। अधिवक्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें और एसओजी की टीम लगाई गई थी। सर्विलांस टीम द्वारा ट्रेस किये जाने पर उसे फतहपुर से हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : डैमों से लाखों क्यूसिक पानी छोड़े जाने से बाढ़ का खतरा मंडराया

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
2
sad
2
wow
2