पन्ना नेशनल पार्क में तेंदुए ने नीलगाय का किया शिकार, तीन शावकों के साथ प्यास बुझाते नजर आई बाघिन

मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए इन दिनों वन्य जीव भी जलस्त्रोतों का रुख कर रहे हैं..

पन्ना नेशनल पार्क में तेंदुए ने नीलगाय का किया शिकार, तीन शावकों के साथ प्यास बुझाते नजर आई बाघिन

मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए इन दिनों वन्य जीव भी जलस्त्रोतों का रुख कर रहे हैं। पन्ना में एक तालाब के किनारे एक साथ चार बाघ प्यास बुझाते नजर आए। बाघ की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें पन्ना टाईगर रिजर्व के अकोला बफर जोन की बताई जा रही हैं। जहां बाघिन पी-234 व उसके तीन अर्ध वयस्क शावकों को एक साथ पानी पीते कैमरे में कैद किया गया है।

यह भी पढ़ें - खजुराहो और पन्ना को मिलाकर एक बड़ा टूरिज्म हब बनाने की तैयारी

पन्ना नेशनल पार्क में बाघों के साथ ही लेपर्ड भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। मंगलवार को पन्ना टाइगर रिजर्व की सैर करने के दौरान पर्यटक एक रोमांचकारी नजारे के साक्षी बनें। पर्यटकों ने एक तेंदुए को नीलगाय का शिकार करते हुए देखा और इस अद्भुत नजारे को कैमरे में कैद किया। तेंदुए के नीलगाय का शिकार करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर जोन एरिया का बताया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के टाइगर स्टेट होने का दर्जा प्राप्त है। यहां 526 बाघ हैं। प्रदेश में वर्तमान में 7 टाइगर प्रोजेक्ट हैं, जिनमें कान्हा किसली, पेंच राष्ट्रीय उद्यान, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, रातापानी अभ्यारण्य शामिल हैं। मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में सैलानियों को आसानी से बाघों का दीदार हो जाता है, जिसके चलते यहां देश के साथ ही विदेश से भी पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें - नई दिल्ली से खजुराहो वाया झाँसी के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, तैयारियां जारी

यह भी पढ़ें - खुशखबरी : खरगापुर से सागर अब सीधे रेल

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
2
funny
1
angry
1
sad
2
wow
2