अनेकता में एकता का संदेश दे रहा लखनऊ का हुनर हाट

उत्तर प्रदेश के कारीगरों और शिल्पकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अवध शिल्पग्राम में यूपी की संस्कृति और विरासत को समेटे हुनर..

अनेकता में एकता का संदेश दे रहा लखनऊ का हुनर हाट
लखनऊ हुनर हाट (Lucknow Hunar Haat)

दूसरे राज्यों के कारीगर बोले- यूपी अवसरों का प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कारीगरों और शिल्पकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अवध शिल्पग्राम में यूपी की संस्कृति और विरासत को समेटे हुनर हाट में एक तरफ जहां आंध्र प्रदेश की सुनहरी साड़ी दमक रही है, वहीं हाथरस की हींग अपनी खुशबू से सबका ध्यान खींच रही है।

बनारस का सिल्क हो या लखनऊ की चिकनकारी, एटा के घुंघरूं हों या पीलीभीत की बांसुरी, बरेली के झुमके और फिर अलीगढ़ के ताले... अनेकता में एकता की झलक लिए हुनर हाट से अवध की शाम में चार चांद लगे हैं।

यह भी पढ़ें - अभिषेक संग फेरे लेंगी करिश्मा, शादी कार्ड पूरी तरह से बना सपा का चुनावी पोस्टर

ओडीओपी योजना बनी शिल्पियों के लिए वरदान, जिलों के उत्पादों को मिली पहचान

नवाबों की नगरी लखनऊ में ‘आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल’ की थीम पर आयोजित हुए ‘हुनर हाट’ में 75 जिलों के बेहतरीन कारीगर और शिल्पकार अपने हुनर से सभी का दिल जीत रहे हैं। हुनर हाट के जरिए प्रदेश समेत दूसरे राज्यों के 600 से अधिक कारीगरों और शिल्पकारों के बेहतरीन उत्पादों को लोग जमकर खरीद रहे हैं।

यह भी पढ़ें - जिन्ना का गुणगान करने वाले एक प्रकार से तालिबान के समर्थक : योगी आदित्यनाथ

दूसरे राज्यों के कारीगर बोले- यूपी अवसरों का प्रदेश

ओडीओपी योजना दूसरे प्रदेशों के कारीगरों को लुभा रही है। हुनर हाट में तमिलनाडु, पंश्चिम बंगाल, पंजाब से आई महिला कारीगरों ने कहा कि पहली बार उत्तर प्रदेश में स्टॉल लगाया है।

लखनऊ हुनर हाट (Lucknow Hunar Haat)

योगी सरकार की स्वर्णिम नीतियों ने यहां के कारीगरों को उचित मंच देकर उनके व्यापार को बढ़ावा दिया है। हुनर हाट में हम लोगों के उत्पादों की खूब बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि हैंडलूम के मामले में यूपी नंबर वन है, यहां की सरकार कारीगरों को बढ़ावा दे रही है। इसका ही परिणाम है कि उनके उत्पाद सरकार द्वारा दूसरे देशों में अब दोगुनी रफ्तार से निर्यात हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें - कनाडा से आई देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति काशी पहुंची, नगर भ्रमण में भव्य स्वागत

‘एक जनपद एक उत्पाद’ ने कारीगरों को पहनाई मान की पगड़ी

उत्तर प्रदेश में ओडीओपी योजना के जरिए राज्य के 75 जनपदों के उत्पादों को एक ओर जहां विशिष्ट पहचान मिली है, वहीं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी योजना के जरिए जनपद के कारीगरों का मान बढ़ा है। इस हुनर हाट में लोगों को अपने प्रदेश के बेशकीमती उत्पादों को खरीदने का मौका मिल रहा है।

लखनऊ हुनर हाट (Lucknow Hunar Haat)

साथ ही प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता व विरासत से भी लोग रूबरू हो रहे हैं। कन्नौज का इत्र, फिरोजाबाद के कांच, लखनऊ की चिकनकारी व जरदोजी, भदोही के कालीन, बुलंदशहर के सिरामिक्स, कासगंज की जरदोजी, अमेठी के मूंज के उत्पाद, मऊ व मुरादाबाद के धातु के आइटम, अमरोहा के वाद्य यंत्र लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई कंगना रनौत, यूजर्स कर रहे पद्मश्री वापस लेने की मांग 

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0