म.प्र.: भोपाल स्टेशन से आज रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन, 1400 से अधिक यात्री जाएंगे अयोध्या

अयोध्या में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब दर्शन करने के लिए भक्तों का पहुंचना भी शुरू हो गया है...

म.प्र.: भोपाल स्टेशन से आज रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन, 1400 से अधिक यात्री जाएंगे अयोध्या

भोपाल। अयोध्या में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब दर्शन करने के लिए भक्तों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। सरकार द्वारा भी 1400 से ज्यादा भक्तों को अयोध्या दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए भोपाल रेलवे स्टेशन से आज दोपहर 4:10 बजे आस्था एक्सप्रेस ट्रेन रवाना होगी, जिससे भक्त अयोध्या जाएंगे।

यह भी पढ़े : मप्र से राज्यसभा चुनाव निर्विरोध होना लगभग तय, पांचों उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

आस्था स्पेशल ट्रेन के लिए भोपाल स्टेशन पर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। प्लेटफार्म पर तथा ट्रेन को विशेषरूप से सजाया जा रहा है। ट्रेन में यात्रियों को खाना, नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा अयोध्या में दर्शन कराने की व्यवस्था भी रहेगी। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्पेशल ट्रेन शाम 4:10 मिनट पर भोपाल स्टेशन से रवाना होगी। इसके बाद यह शाम 7:50 पर बीना स्टेशन पहुंचेगी। रात करीब 2:10 बजे ट्रेन झांसी पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 6:25 पर कानपुर 7:25 पर फतेहपुर, 9:25 पर प्रयागराज पहुंचकर शनिवार दोपहर 2:10 पर आयोध्या पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन 19 फरवरी को आयोध्या से दोपहर 1:20 पर रवाना होगी।

यह भी पढ़े : राहुल गांधी की न्याय यात्रा दोपहर बाद उप्र में करेगी प्रवेश, तैयारी में जुटे पदाधिकारी

भोपाल विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री राजेश जैन के अनुसार 16 फरवरी को मध्यभारत प्रांत से विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ता अयोध्या रवाना होंगे। अयोध्या दर्शन की यात्रा में भोपाल संभाग के कार्यकर्ताा 16 तारीख को आस्था स्पेशल ट्रेन भोपाल से तथा ग्वालियर संभाग के सभी कार्यकर्ता बसों के द्वारा अयोध्या दर्शन हेतु पहुंचेंगे। तथा सभी सामूहिक रूप से 17 फरवरी को श्री रामलला के दर्शन करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : चाचा शिवपाल यादव पर दांव लगायेंगे अखिलेश, समीकरण वाली सीट की तलाश

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0