अब चलेगी शीतलहर, राजधानी समेत 21 जिलों में बारिश व कोहरे के आसार

उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट का दौर जारी है। 48 घंटे बाद एकबार फिर तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी..

अब चलेगी शीतलहर, राजधानी समेत 21 जिलों में बारिश व कोहरे के आसार

भोपाल,
उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट का दौर जारी है। 48 घंटे बाद एकबार फिर तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अचानक 4 से 6 डिग्री तापमान गिरने से प्रदेश में शीतलहर शुरू हो जाएगी।
 
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में आनेवाले 48 घंटे में शीतलहर शुरू हो सकती है। आने वाले 17-18 दिसंबर को प्रदेश में शीतलहर शुरू हो सकती है। उत्तर भारत में बर्फबारी और बर्फीली हवाओं का दक्षिण-पश्चिम रुख होने के कारण मध्य प्रदेश में शीतलहर आ सकती है।
 
यहां पड़ेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के चंबल संभागों के जिलों में मध्यम कोहरा रह सकता है। इसके अलावा रायसेन, भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर जिलों में भी मध्यम कोहरा रहने के आसार हैं। जबकि छतरपुर और जबलपुर जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक कोहरे की यह स्थिति सुबह के समय रहेगी।
 
यहां बारिश के आसार

प्रदेश के भोपाल और रीवा संभागों के जिलों में तथा धार, उज्जैन, बैतूल, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अनूपपुर, कटनी, मंडला, दमोह, सागर और छतरपुर जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है। इसके अलावा इनमें से कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
 
पचमढ़ी से कम ग्वालियर का तापमान

प्रदेश में मौसम बदलने के साथ ही तापमान में गिरावट आई है। चंबल और ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक, जलपुर, सागर और इंदौर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक ठंड वाला हिल स्टेशन पचमढ़ी है। वहां से भी अधिक ठंड ग्वालियर में पड़ रही है। ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।
 
हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0