मप्र : आज हो सकता है मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, दिल्ली से लौटेंगे मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो सकता है...

Dec 29, 2023 - 03:20
Dec 29, 2023 - 03:24
 0  1
मप्र : आज हो सकता है मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, दिल्ली से लौटेंगे मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे से आज भोपाल लौट रहे हैं। माना जा रहा है कि वे दिल्ली में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर विभाग बंटवारे पर फाइनल चर्चा करके ही वापस आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : यूपी में कोहरे का कहर, इन 30 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट,अब बढेगी सर्दी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात करीब सवा 9 बजे प्राइवेट विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। ये मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। सीएम शुक्रवार दोपहर में दिल्ली से वापस लौटेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि उनके भोपाल लौटने के बाद कभी भी मंत्रियों को विभाग बंटवारे का ऐलान हो सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : जेएन.1 पर राज्यों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0