सांसद आरके सिंह पटेल दर्जनभर भाजपा नेताओं के साथ बरदहा नदी की बाढ़ में फंसे

बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल मऊगुरदरी गांव में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहनदास मिश्रा के घर में भागवत कथा सुनने गए थे..

सांसद आरके सिंह पटेल दर्जनभर भाजपा नेताओं के साथ बरदहा नदी की बाढ़ में फंसे
सांसद आरके सिंह पटेल (MP RK Singh Patel)

बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल मऊगुरदरी गांव में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहनदास मिश्रा के घर में भागवत कथा सुनने गए थे। वापस लौटते समय बरदहा नदी में बाढ़ आ जाने से पार्टी के नेताओं बाढ़ में फंस गए हैं। जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : लोक निर्माण राज्य मंत्री ने किया सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ

बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल मऊगुरदरी निवासी मोहनदास मिश्रा के घर में भागवत कथा सुनने गए थे। जहां नवलेश दीक्षित कथा सुना रहे थे, कथा सुनने के बाद सांसद सभी पार्टी नेताओं के साथ वापस आ रहे थे प्रभु स्वीट इस बीच लगातार बारिश होने से बरदहा घाटी में बाढ़ आ गई।

जिससे जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव,बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे और वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज अग्रवाल,अश्वनी अवस्थी,शक्ति प्रताप सिंह आदि एक दर्जन से अधिक भाजपा नेताओं सहित अचानक आई बाढ़ में फंस गए। इस बारे में सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी मानिकपुर सुभाष चौरसिया उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटे हैं वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के सीमा में डभौरा के पास से उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - पांच राज्यों में चुनाव से पहले चित्रकूट में होगा हिंदू एकता महाकुंभ, 5 लाख हिंदू जुटेंगेे

यह भी पढ़ें - चित्रकूट में गिट्टी-मौरंग की भी बने अलग से मंडी : प्रदेश अध्यक्ष

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1