एमएस धोनी फिल्म एक्टर संदीप नाहर मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए, पुलिस को सुसाइड की आशंका

एमएस धोनी फिल्म एक्टर संदीप नाहर मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए, मुंबई पुलिस का कहना है कि, एक्टर संदीप नाहर ने मुंबई के गोरेगांव में स्थित अपने घर में  ख़ुदकुशी कर ली है, ऐसा कथित तौर पर कहा जा रहा है..

एमएस धोनी फिल्म एक्टर संदीप नाहर मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए, पुलिस को सुसाइड की आशंका

बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर ने मुंबई में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। एक्टर 'एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' और ‘केसरी’ जैसी फिल्मों से अपने आप को साबित कर चुके थे। मुंबई पुलिस का कहना है कि, एक्टर संदीप नाहर ने मुंबई के गोरेगांव में स्थित अपने घर में  ख़ुदकुशी कर ली है, ऐसा कथित तौर पर कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें - शिल्पा शेट्टी ने पहले जन्मदिन पर शेयर किया बेटी समीशा का बहुत ही क्यूट वीडियो

रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस ने बताया है कि, एक्टर पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा होता था। जिसको लेकर उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट भी किया था। आपको बता दें कि, संदीप ने इसी वजह से परेशान होकर कथित तौर पर फेसबुक पर सुसाइड करने को लेकर बात लिखी थी और अपना एक वीडियो मैसेज भी अपलोड किया था। हालांकि, अब वो वीडियो फेसबुक पर उपलब्ध नहीं है।

जैसे ही साइबर सेल को इस वायरल मैसेज की जानकारी मिली। तो उन्होंने फेसबुक से संपर्क कर वीडियो की जानकारी लेने कोशिश की, हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी और संदीप ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। फिलहाल, कि बात करे तो गोरेगांव पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें - पूर्व डीएम ने फिल्म ‘मास्साब’ को टैक्स फ्री करने की मांग दोहराई

इस बीच, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक पुलिस अध‍िकारी के हवाले से बताया कि, अक्षय कुमार की 'केसरी' और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की 'एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर संदीप नाहर गोरेगांव स्थ‍ित अपने फ्लैट में अचेत अवस्था में मिले थे और उनकी पत्नी कंचन और उनके दोस्तों ने उन्हें एसवीआर अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने आगे बताया कि, अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोष‍ित कर दिया था।

गोरेगांव पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि एक्टर संदीप नाहर ने सुसाइड ही किया है या उनकी मौत का कारण कुछ और है।

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0