तीन रूपों में दर्शन देतीं हैं मां अहोरवा भवानी, नवरात्रि पर उमड़ता है हुजूम

महाभारत कालीन मां अहोरवा भवानी मंदिर भक्तों की आस्था और श्रद्धा का प्रसिद्ध केन्द्र है

तीन रूपों में दर्शन देतीं हैं मां अहोरवा भवानी, नवरात्रि पर उमड़ता है हुजूम
मां अहोरवा भवानी

महाभारत कालीन मां अहोरवा भवानी मंदिर भक्तों की आस्था और श्रद्धा का प्रसिद्ध केन्द्र है। यहां उनकी मनचाही मुराद पूरी होती है। जिससे कई जिलों के लोग मां का दर्शन व पूजन करने पहुंचते हैं। नवरात्रि पर तो भक्तों का जमावड़ा उतना होता है कि मंदिर परिसर में तिल रखने की जगह नहीं मिलती। मान्यता है कि मां नवरात्रि पर दिन में कई रूपों में दर्शन देती हैं।

यह भी पढ़ें -  देश की अकेली नदी जो सात पहाड़ों का सीना चीर कर बहती है

प्रसिद्ध अहोरवा भवानी का मंदिर अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक के अहोरवा भवानी ग्राम पंचायत में स्थित है।वरिष्ठ पत्रकार शिवाकांत अवस्थी के अनुसार प्राचीन मान्यताओं के अनुसार महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान पांडव यहां रुके थे। यहां रुकने के दौरान अर्जुन ने आखेट जाने का निश्चय किया। आखेट जाने से पहले अर्जुन ने मंदिर में विराजमान देवी की मूर्ति का दर्शन किया। बाद में कुंती व द्रौपदी के साथ पांचों पांडवों ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पांडवों ने ही इस मंदिर में प्रतिस्थापित देवी का नामकरण अहोरवा भवानी के नाम से किया। ऐतिहासिक क्षत्रिय वंशावली के अनुसार यह क्षेत्र गांडीव वैश के नाम से जाना जाता है। इस कुल के क्षत्रियों की कुल देवी का दर्जा भी अहोरवा भवानी को प्राप्त है। बताते हैं कि महाभारत काल के बाद अहोरवा भवानी अदृश्य हो गई थीं। कालांतर में एक चरवाहे को माता ने दर्शन दिया। चरवाहे की अपार श्रद्धा और पूजा भाव के चलते मंदिर में मां अहोरवा का आविर्भाव हुआ।

अहोरवा भवानी के प्रति लोगों को अगाध विश्वास है। जिले के अलावा आसपास के कई जिलों से यहां आने वालों का मानना है कि यहां आने वाले नि:संतान दम्पती को संतान की प्राप्ति होती है। यहां आने वाले अधिकांश श्रद्धालुु मां के मंदिर के लेटकर परिक्रमा करते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां की मूर्ति पर चढ़ाने के बाद उनके चरणों से होकर निकलने वाले नीर को आंखों पर लगाने से ज्योति वापस आती है। नेत्र ज्योति वापस पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां का नीर बोतल में भरकर अपने साथ ले जाते हैं।

  • मां अहोरवा भवानी दिन में तीन रूपों में दर्शन देती हैं

ऐसी मान्यता है कि माता अहोरवा की मूर्ति दिन में तीन रूप बदलती है। प्रात: काल में मां बाल्यावस्था तो दोपहर में युवावस्था में भक्तों को दर्शन देकर उनकी मनोकामना पूरी करती हैं। शाम को भक्तों को मां के वृद्धावस्था रूप का दर्शन करते हैं। इन रूपों के दर्शन के लिए यहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

यह भी पढ़ें -बुन्देली विरासत : वेदों में दर्ज है तपोभूमि बाँदा

यह भी पढ़ें - हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत कोचों कीं मरम्मत झांसी के इस कारखाना में होगी

हि.स

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0