मप्र : लाडली बहना योजना में 1.29 करोड़ महिलाओं के खातों में 1576 करोड़ रुपये ट्रांसफर

मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना की 1.29 करोड़ हितग्राही महिलाओं के खातों में फरवरी...

मप्र : लाडली बहना योजना में 1.29 करोड़ महिलाओं के खातों में 1576 करोड़ रुपये ट्रांसफर

मुख्यमंत्री ने की मंडला में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की घोषणा, एक्सीलेंस कॉलेज भी बनेगा

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना की 1.29 करोड़ हितग्राही महिलाओं के खातों में फरवरी की मासिक आर्थिक सहायता राशि दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार दोपहर मंडला जिले के रानी दुर्गावती कॉलेज ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में योजना की हितग्राही महिलाओं को सिंगल क्लिक से 1576 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 340 करोड़ रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशऩ-आर्थिक सहायता राशि का भी अंतरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंडला में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की घोषणा की।

यह भी पढ़े : इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों से क्यों हुए बाहर विराट कोहली

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यहां भगवान का नाम लेते हैं तो पहले माता का नाम आता है। सीताराम, लक्ष्मीनारायण, इसी तरह भगवान के नाम लिए जाते हैं। माताओं का आशीर्वाद हमारी संस्कृति में विशेष रूप से देखा जाता है। दुनिया में 200 से ज्यादा देश हैं लेकिन भारत के सिवा कोई भी माता के रूप में नहीं पूजता। यह मातृ सत्ता को स्वीकारोक्ति है। डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश का कभी भला नहीं किया। कांग्रेस ने सिर्फ कुर्सी बचाने का काम किया। रानी दुर्गावती ने दुनियाभर में भारत का मान बढ़ाया है। रानी अवंतीबाई ने भी आजादी के लिए बड़ी मिसाल कायम की है। भारत ने दुनिया में मानवता जीवित रखते हुए अपने देश को अखंड रखने का प्रयास किया है।

यह भी पढ़े : बीडा के गठन से नोएडा बनेगा बुन्देलखण्ड

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कोरोना में तमाम दवाइयां बेकार हो गई थी। तब आयुर्वेद काम आया था। मैं यहां आया हूं तो मैं जानता हूं कि जड़ी-बूटियों का यहां कितना महत्व है। मैं मंडला में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की घोषणा करता हूं। मेडिकल कॉलेज भी होगा। यह बड़ी सौगात बड़े-बड़े शहरों में नसीब नहीं है। आने वाले समय में बहुत सारे काम यहां होंगे। मैं यहां वादा निभाने आया हूं। रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश में हर जिले में एक्सीलेंस कॉलेज बन रहा है। मंडला में क्यों बनेगा? मंडला में भी एक्सीलेंस कॉलेज बनेगा। संपतिया उईके जी ने इसकी मांग की थी। इसे पूरा करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : उप्र बजट : धार्मिक के साथ इंटरनेशनल टूरिज्म का हब बनेगा यूपी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के इस प्रांगण में 134 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्री संपत्तिया उइके समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और हितग्राही मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0