महोबा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 56 गौवंश सहित 9 गौ-तस्करों को दबोचा

गौ-तस्करी के मामले में महोबा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें 56 गोवंश ओं के साथ 9 तस्करों को पुलिस ने रंगे हाथों..

महोबा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 56 गौवंश सहित 9 गौ-तस्करों को दबोचा

गौ-तस्करी के मामले में महोबा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें 56 गोवंश ओं के साथ 9 तस्करों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर दो जिंदा कारतूस, सफेद रंग की बोलेरो संख्या एमपी 40BE 0775, हरे रंग की डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 93 R 5713  बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें - महोबा में युवा किसान ने ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के कारण फांसी लगाकर जान दी

मामले में हाशिम कुरैशी पुत्र नूर मिया उम्र 26 वर्ष निवासी राहतगढ़ थाना राहतगढ़ जनपद सागर मध्य प्रदेश, राहुल यादव पुत्र वेंदालाल यादव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी निवासी राहतगढ़ थाना राहतगढ़ जनपद सागर मध्य प्रदेश,  आशिक खान पुत्र सुबराती खान उम्र करीब 32 वर्ष निवासी दिदवारा थाना जुझारनगर जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश, जीत सिंह यादव पुत्र गिरवर सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हडौरा थाना कोतवाली नगर जिला महोबा, छोटू यादव पुत्र भइयालाल यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हडौरा थाना कोतवाली नगर जिला महोबा, बाबू यादव पुत्र रामकिशन यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हडौरा थाना कोतवाली नगर जिला महोबा, कामता यादव पुत्र रती राम यादव उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हडौरा थाना कोतवाली नगर जिला महोबा, लोकेन्द्र यादव पुत्र गोपाल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हडौरा थाना कोतवाली नगर जिला महोबा, तुलसीदास यादव पुत्र बाबूलाल यादव उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हडौरा थाना कोतवाली नगर जिला महोबा अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 53/ 2022 धारा 34/ 428/ 429 भारतीय दंड विधान एवं 3/ 5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, 3/ 11 पशुक्रूरता अधिनियम धारा, 54/2022, 3/25 आर्म्स एक्ट, 207 एमबी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की गई है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पपेश किया गया है।

यह भी पढ़ें - कोरोना की ने दी महोबा में दस्तक, चरखारी के जिला शिक्षा एंड प्रशिक्षण संस्थान में छात्र निकला संक्रमित

यह भी पढ़ें - स्वास्थ सेवाओं को लेकर चल रहे अनशन को विपक्षी दलों का मिल रहा समर्थन, सत्त्ता पक्ष बेपरवाह

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
3