27 साल पुराना हुआ महोबा जिला, राजनैतिक महत्त्वकांक्षा के त्याग से हुआ गठन

महोबा जिला 11 फरवरी से 28 वर्ष का हो जाएगा। अल्पमत में आई सरकार को बचाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव..

27 साल पुराना हुआ महोबा जिला, राजनैतिक महत्त्वकांक्षा के त्याग से हुआ गठन
27 साल पुराना हुआ महोबा जिला..

महोबा जिला 11 फरवरी से 28 वर्ष का हो जाएगा। अल्पमत में आई सरकार को बचाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने महोबा आकर जिले की घोषणा की थी। वह अपने साथ हेलिकाप्टर में पहले जिलाधिकारी को भी लाए थे। जिले के लिए लंबे समय आंदोलन भी चला। जिले की वर्षगांठ पर पुष्कल सिंह की स्मृति में बुंदेली योद्धाओं को सम्मानित किया जाता है।

यह भी पढ़ें - महोबा में भाजपाइयों ने अनोखे अंदाज में बुलडोजर चुनाव प्रचार यात्रा निकाली

बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि 1995 में मुलायम सरकार अल्पमत में आ गई थी। सरकार बचाने के लिए एक विधायक की जरूरत थी। समर्थन हासिल करने के लिए मुलायम सिंह ने महोबा के विधायक अरिमर्दन सिंह को मंत्री पद की पेशकश दी। अरिमर्दन ने मंत्री पद ठुकरा कर महोबा को जिला बनाने की शत तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के समक्ष रख दी। 11 फरवरी को मुलायम सिंह हेलिकॉप्टर से महोबा पहुंचे।

उनके साथ आईएएस उमेश सिन्हा भी थे। महोबा को जिला घोषित कर मुख्यमंत्री ने उमेश सिन्हा को पहला जिलाधिकारी नियुक्त कर दिया। लालता चौरसिया ने बताया कि जिले बनाने के लिए महोबा जिला आंदोलन समिति कई वर्ष से सक्रिय थी। नब्बे के दशक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक पुष्कल सिंह के महोबा आने के बाद आंदोलन को गति मिल गई। आंदोलन गांव-गांव पहुंच गया। महोबा के जिला बनने के दो वर्ष बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें - महोबा की जिज्ञासा पालीवाल का हुआ बीएएमएस में चयन

  • 27 साल बाद भी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

जिला बनने के 27 वर्ष बाद भी जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। यहां करीब 50 चिकित्सकीय स्टाफ के पद खाली है। मरीजों के अस्पताल रेफर सेंटर बने हुए हैं। गंभीर मरीजों को यहां से झांसी, बांदा, कानपुर की दौड़ लगानी पड़ती है।

  • आज मिलेगा सम्मान

शुक्रवार को 11 बजे आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क में बुंदेली समाज के तत्वावधान में महोबा जिला स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर महोबा जिला बनाओ आंदोलन के मुख्य स्तंभ स्व. पुष्कल सिंह की स्मृति में महोबा में अच्छे कार्य करने वाले 11 नागरिकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - ऊदल चौक मज़ार में चल रहे निर्माण को लेकर हिंदू-संगठनों ने दर्ज कराया विरोध

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2