पुलिस लाइन में बडा हादसाः जर्जर बैरक का एक हिस्सा गिरा,सिपाही की मौत

जनपद बांदा में पुलिस लाइन स्थित एक पुरानी बैरक का छज्जा अचानक ढह जाने से बैरक में सो रहा एक सिपाही मलबे की ढेर में दब गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया...

 पुलिस लाइन में बडा हादसाः जर्जर बैरक का एक हिस्सा गिरा,सिपाही की मौत

बांदा,

जनपद बांदा में पुलिस लाइन स्थित एक पुरानी बैरक का छज्जा अचानक ढह जाने से बैरक में सो रहा एक सिपाही मलबे की ढेर में दब गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात 2 बजे हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिलेभर की फोर्स बुलाकर जेसीबी मशीन से मलबा हटाने के लिए रेस्क्यू चलाया गया। 

यह भी पढ़ें-तीन दशक तक बांदा जिले के संघ चालक रहे रमाशंकर श्रीवास्तव का निधन

बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन स्थित एक बैरक जर्जर हालत में थी। कुछ दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के बाद इस बैरक को देखकर पुलिस लाइन के आर आई को निर्देश दिए थे कि इसे ध्वस्त करा दिया जाए और इसमें किसी पुलिसकर्मी रहने न दिया जाए। इसके बाद भी आरआई  ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इधर पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते बैरक का छज्जा रात को लगभग 2 बजे अचानक ढह गया। घटना के समय बैरक में और कितने पुलिसकर्मी थे अभी इस बारे में पुलिस द्वारा किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई। लेकिन कानपुर देहात निवासी सोने लाल यादव बैरक के मलबे में सोते समय दब गया। बैरक गिरने की जैसे ही जानकारी पुलिस महकमे को हुई वैसे ही हड़कंप मच गया। आसपास की पुलिस चौकियों व थाने से पुलिस फोर्स को बुला लिया गया और चार जेसीबी मशीनों के जरिए आनन-फानन में बैरक का मलवा हटाया गयामृतक आरक्षी सोने लाल यादव पुत्र स्व. देवी चरन बैच वर्ष 1995 का है। जो 15 मई 1995 में भर्ती हुआ था गृह जनपद- कानपुर देहात है।

यह भी पढ़ें- कांशीराम कॉलोनी में किशोरी के साथ दुष्कर्म, इस आरोपी को पकड़ किया पुलिस के हवाले

 इस बारे में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 7/8अगस्त की रात पुलिस लाइन में एक पुरानी बिल्डिंग का छज्जा टूट कर गिर गया दिया। इसी के नीचे एक कांस्टेबल सोने लाल यादव सो रहा था। उसके ऊपर मलवा गिरने से उसे गंभीर चोटें आई। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें-मण्डलीय चिकित्सालय में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान का डीएम ने किया शुभारम्भ

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0