चित्रकूट मन्दाकिनी का रौद्र रुप : गांवों का सम्पर्क टूटा, यूपी-एमपी सीमा पर वाहन फंसे

लगातार तीन दिनों से मूसलाधार बारिश के चलते मन्दाकिनी नदी का पानी बढ़ने के साथ खतरा बढ़ता जा रहा है। मन्दाकिनी खतरे के निशान को..

चित्रकूट मन्दाकिनी का रौद्र रुप : गांवों का सम्पर्क टूटा, यूपी-एमपी सीमा पर वाहन फंसे
चित्रकूट मन्दाकिनी का रौद्र रुप..

लगातार तीन दिनों से मूसलाधार बारिश के चलते मन्दाकिनी नदी का पानी बढ़ने के साथ खतरा बढ़ता जा रहा है। मन्दाकिनी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। खतरे का निशान पारकर पानी दुकानों में भर गया है। रामघाट पर नाव चल रही हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के बने आसार, 37 जिलों को किया गया अलर्ट

पिछले एक सप्ताह से थम-थमकर हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। बारिश से जानकीकुण्ड, भरतघाट, रामघाट समेत नयागांव के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। भरतघाट, आरोग्यधाम घाट डूब चुके हैं।

चित्रकूट मन्दाकिनी का रौद्र रुप..

पानी बढ़ने के साथ खतरा बढ़ता जा रहा है। मन्दाकिनी नदी खतरे के निशान को पारकर दुकानों में पानी भरने से रामघाट में नाव चलने लगी हैं। गुप्त गोदावरी में भी मन्दाकिनी नदी का पानी पहुंचने से अब पानी सड़क से लेकर दुकानों तक में भर रहा है।

यह भी पढ़ें - 24 से 48 घंटे बाद यूपी में होगी झमाझम बारिश , 6 दिनों तक बना रहेगा मानसून

इससे गुप्त गोदावरी जाने वाले श्रद्धालुओं को रोका गया है। रामघाट और नदी किनारे वाले स्थानों पर एलर्ट जारी किया गया है। पाठा के दर्जन भर गांवों का शहर से कनेक्शन टूट गया है। बरदहा नदी में बाढ़ से ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। चमरौंहा, मऊ गुरदरी, पयासीपुरवा, रानीपुर समेत दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

चित्रकूट मन्दाकिनी का रौद्र रुप..

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने क्षेत्रीय अधिकारियों को राहत कार्य में जुटने के निर्देश दिये हैं। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने रामघाट से लेकर मन्दाकिनी पुल घाट किनारे पुलिस कर्मियों को तैनात रहने के निर्देश दिये हैं।

बाढ़ के संभावित खतरे को दृष्टिगत रख जिलाधिकारी के आदेश पर एडीएम जीपी सिंह, एसडीएम पूजा यादव, सीओ शीतला प्रसाद पांडेय और शहर कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, दर्जनों मकान गिरे, घरों में घुसा पानी

चित्रकूट मन्दाकिनी का रौद्र रुप..

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
1
wow
2