भाजपा को 2022 में रोकना चाहते हैं दुनिया के कई देश : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को विपक्ष पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में..

भाजपा को 2022 में रोकना चाहते हैं दुनिया के कई देश : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya)

  • लाल टोपी वाले गुण्डे समेत अन्य विपक्षी दल प्रदेश की तरक्की रोकने के लिए भाजपा को रोकना चाहते

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को विपक्ष पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा, कांग्रेस और तमाम वोटकटवा दलों के साथ दुनिया के कई देश भारतीय जनता पार्टी को रोकना चाहते हैं। जनता के मिल रहे समर्थन को देखकर वह भयभीत हैं। उन्हें डर है कि यदि 2022 में भाजपा फिर से आ गयी तो भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। केशव ने प्रदेश की जनता पर भरोसा जताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में वह एक बार फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश : पूर्व मंत्री समेत दूसरे दलों के नेता भाजपा में हुए शामिल

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से अपने समर्थकों से जुड़े। उन्होंने कहा कि मेरे सभी प्यारे मित्रों इस समय उत्तर प्रदेश में भाजपा की छह जनविश्वास यात्राएं चल रही हैं। आप सबका भरपूर सहयोग मिल रहा है। यात्रा की सफलता देख सपा, बसपा, कांग्रेस समेत सारे विरोधी घबरा गए हैं। इनको लगता है कि भाजपा शानदार तरीके से वापसी कर रही है।

हां भाइयों, बहनों उत्तर प्रदेश में आप सबके सहयोग से विपक्ष के मंसूबे पूरे नहीं हो रहे हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस समेत अन्य वोटकटवा राजनीतिक दल भाजपा को रोकने के लिए, गरीब कल्याण की योजनाओं को विफल करने के लिए साजिश भी रच रहे हैं। इस साजिश में देश के भाजपा और मोदी विरोधी लोग ही शामिल नहीं हैं। दुनिया के कई वह देश भी शामिल हैं जिन्हें लगता है कि भाजपा यदि फिर से सत्ता में आती है तो भारत और भी शक्तिशाली बनेगा। भारत दुनिया के कई देशों को पछाड़ने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें - जन विश्वास यात्रा में चित्रकूट में उमड़ा अपार सैलाब गदगद हुईं साध्वी निरंजन ज्योति

केशव मौर्य कहते हैं कि भाइयों बहनों 2022 का विधानसभा चुनाव है। इस चुनाव में आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए भाजपा को वोट देकर मोदी के हाथों को मजबूत करें। आप उत्तर प्रदेश को गुण्डामुक्त, दंगा मुक्त बनाए रखना चाहते हैं तो यह जरूरी है। आप सब ने 2014 में देश में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनाया होता तो यह कांग्रेसी देश को बेच डालते।

2017 में भाजपा को 325 से अधिक सीटें देकर सरकार नहीं बनाई होती तो मै यह बात जानता हूं कि जो आतंकवादी जम्मूकश्मीर तक सीमित था, वह उत्तर प्रदेश में घुस आते। आप सबके प्रबल समर्थन से 2019 में सपा, बसपा के गठबंधन के बावजूद भाजपा को जीत मिली। जनविश्वास यात्रा में आप सबका समर्थन देखकर विपक्ष घबराया हुआ है। लाल टोपी वाले गुण्डे हों या फिर कोई अन्य विपक्षी दल एक होकर भाजपा को रोकने की कवायद में जुट गऐ हैं। मुझे भरोसा है कि इन विपक्षियों की एक भी साजिश चलने वाली नहीं है। प्रदेश की जनता का भाजपा और मोदी जी को अपार समर्थन मिल रहा है। 2022 में भाजपा की एक बार फिर प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

यह भी पढ़ें - मतदाता को आधार से जोड़ने का फैसला जल्दबाजी में हो रहा - मायावती

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1