बांदा जेल में बंद मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी

बुंदेलखंड के जनपद बांदा के मंडल कारागार में बंद मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की फिर से तबीयत बिगड़ने की खबरें आ रही हैं..

बांदा जेल में बंद मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी
मऊ विधायक मुख्तार अंसारी बेटा (Mau MLA Mukhtar Ansari son)

बुंदेलखंड के जनपद बांदा के मंडल कारागार में बंद मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की फिर से तबीयत बिगड़ने की खबरें आ रही हैं। इस संबंध में उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान न्यायाधीश को जानकारी दी। वही बांदा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विधायक के बीमार होने की खबर पर जानकारी न होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें - राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बाँदा के 20 छात्रों का बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में चयन

बताते चलें कि सोमवार को आगरा के थाना जगदीशपुरा में दर्ज 22 साल पुराने केस में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्तार अंसारी की पेशी हुई। इस दौरान मुख्तार अंसारी के तरफ से उनके अधिवक्ता रवि अरोरा ने कोर्ट  में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि मुख्तार अंसारी की जेल में तबीयत ठीक नहीं है। उनका बीपी काफी बढ़ा हुआ है। मुख्तार अंसारी ने भी कहा कि उनको समुचित इलाज नहीं मिल रहा है। कभी भी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। 

जब इस बारे में बांदा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि  मुख्तार अंसारी के बीमार होने के बारे में उन्हें जेल द्वारा किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई। इस बारे में पता कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि इसके पहले जब दांत में दर्द हुआ था तब मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया था।इधर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव का कहना है कि जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मेडिकल कॉलेज के लिए जेल में बंद मुख्तार अंसारी का इलाज के लिए कहा जाएगा तभी यहां से डॉक्टरों की टीम जांच करके इलाज करेगी।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस ने जिंदा गायों को मार डालने का आरोप लगा किया सद्बुद्धि यज्ञ

यह भी पढ़ें - पंडित जेएन कॉलेज के छात्रों ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति खून से लिखा पत्र भेजा

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1