’भए प्रकट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी’

प्रभु श्रीराम के वनवास काल की तपोभूमि चित्रकूट स्थित रघुबीर मन्दिर बड़ी गुफा में धूमधाम और हर्षोल्लास के...

’भए प्रकट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी’

अभिजीत महूर्त में रघुवीर मन्दिर में मनाया गया जन्मोत्सव

चित्रकूट(संवाददाता)। प्रभु श्रीराम के वनवास काल की तपोभूमि चित्रकूट स्थित रघुबीर मन्दिर बड़ी गुफा में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मन्दिर में दर्शनार्थियों का तांता लगने लगा। सुबह श्रीराम चरितमानस का नवान्ह पारायण सम्पन्न हुआ। 11 बजे से मन्दिर प्रांगण में बधाई गीतों का गायन भक्तिभाव से किया गया। अबीर, गुलाल, पुष्पों की होली खेली गई। 

यह भी पढ़े : प्रभु श्रीराम के जयघोष से गूंजी धर्मनगरी, धार्मिक आयोजनों की रही धूम

दोपहर 12 बजे शंख, घंटे, घड़ियाल, ढोल नगाड़ों एवं वेद मंत्रोच्चार के स्वर के बीच मन्दिर के कपाट पुजारी द्वारा खोले गए। भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। नयनाभिराम श्रृंगार में सुसज्ज भगवान युगल सरकार की आरती देखने एवं दर्शन करने को बड़ी तादाद में श्रद्धालु एकत्रित हुए। सभी ने भए प्रकट कृपाला दीन दयाला की स्तुति गाई। एक दूसरे को राम जन्म की बधाई दी। इसके बाद भंडारा आयोजित किया गया। भगवान के जन्मोत्सव का पूजन सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद मफतलाल एवं उनकी पत्नी रूपल मफतलाल ने किया।

यह भी पढ़े : 11 लाख दीप जलाकर मनाया गया चित्रकूट गौरव दिवस

साथ ही नो दिवसीय रामकथा के व्यास मिथिला धाम से आए किशोरी शरण मधुकर महाराज, ट्रस्टी डॉ बीके जैन, डॉ विष्णु जोबनपुत्रा, नंदा बल्लभ लोहनी, डॉ. इलेश जैन के साथ दमयंती, रमा, मिलोन, भारती जोबनपुत्रा, ऊषा जैन, अनिल शास्त्री, सुरेन्द्र शास्त्री सहित सदगुरु परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में चहुंओर जय श्रीराम के जयकारों की रही गूंज

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0