निकाय चुनाव बांदा : कौन कहां से प्रत्याशी जानिये एक नजर में

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच भी हो गई। जिले में अध्यक्ष पद के चार और...

निकाय चुनाव बांदा : कौन कहां से प्रत्याशी जानिये एक नजर में

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच भी हो गई। जिले में अध्यक्ष पद के चार और सदस्य पद के 12 नामांकन विभिन्न पत्र त्रुटियों के कारण निरस्त कर दिए गए हैं। इसके बाद चुनाव मैदान में डटे निर्दलीय और दलीय प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है।

दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 82 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं और नगर पालिका व नगर पंचायतों में सदस्य पद के प्रत्याशियों की संख्या 678 रह गई है। इस तरह अध्यक्ष और सदस्य पद पर 760 चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।

यह भी पढ़े - ट्रेन में 65 किलो वजन के चांदी के बिस्किट कहां से आये आरपीएफ जांच में जुटी

नामांकन के पहले तक सभी प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा न किए जाने से लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। कोई किसी को प्रत्याशी बता रहा था तो कोई किसी को प्रमुख दावेदार बता कर चुनाव मैदान में आने की बात कर रहे थे। नामांकन के बाद सभी दल से आने वाले चेहरे उजागर हो चुके हैं। कौन किस दल से प्रत्याशी है यह बात भी उजागर हो गई है। नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई।

जांच के दौरान नगर पालिका से अध्यक्ष पद के 2 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया गया। इसी तरह सदस्य पद के चार नामांकन पत्र अपूर्ण पाए गए इन्हें भी निरस्त कर दिया गया। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के पर्चे सही पाए गए जबकि सदस्य पद के 12 नामांकन पत्र अपूर्ण पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए हैं। जांच के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं जबकि सदस्य पद के लिए 295 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के दावेदारों की संख्या  67 है। वही सदस्य पद के 383 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़े- डॉन ब्रदर्स की हत्या का मास्टरमाइंड सनी बचपन से क्रूर था, उसने 15 साल पहले अपनी मां को पीटा था


नगर पालिका बांदा, अध्यक्ष पद-मालती बासू (भाजपा), आदिशक्ति (कांग्रेस), गीता साहू (सपा),रिजवाना नोमानी (बसपा), श्याम देवी (भाकपा), उर्मिला, रुचि त्रिपाठी, प्रतिभा मिश्रा, शशि (निर्दलीय)। नगर पालिका अतर्रा, अध्यक्ष पद-संगीता (भाजपा), आशा वर्मा (बसपा), पुष्पा (कांग्रेस), सुषमा पत्नी सोमचंद्र (सपा), उर्मिला (आजाद समाज पार्टी), सुषमा (जनअधिकार पार्टी), शिवकन्या, पूजा (निर्दलीय)।नगर पंचायत मटौंध (अध्यक्ष पद)-सुधीर सिंह (भाजपा), अजय शुक्ला (कांग्रेस), बाबू (सपा), सुरेश (बसपा), निर्मला देवी (भाकपा), बिंदादीन (आम आदमी पार्टी), सुनिया, कामता प्रसाद, नरेंद्र सिंह, नरेश सिंह, हबीब अहमद, अनिल सिंह, सुशील कुमार, सुरेश, अरुण सिंह (निर्दलीय)। नगर पंचायत तिंदवारी (अध्यक्ष पद)-राजकुमारी (भाजपा), संगीता (बसपा), किरन देवी (कांग्रेस), प्रियंका पटेल (सपा), प्रीति सविता (आम आदमी पार्टी), कलावती (आजाद समाज पार्टी), वंदना, उम्मेहानी लईक, उर्मिला देवी, चित्रा सिंह, सुधा साहू, राजकुमारी, संध्या, उर्मिला, कमला गिरी, कमला देवी, पुष्पा देवी, रामजानकी (निर्दलीय)।

यह भी पढ़े- बांदा : कपड़े की फेरी लगाते हैं पिता, बेटी ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में छठवां स्थान किया हासिल

नगर पंचायत बबेरू (अध्यक्ष पद)-विजय पाल (भाजपा), कृष्ण पाल (बसपा), रामनिवाज (कांग्रेस), सूर्यपाल (सपा), पुष्पेंद्र, मोहन लाल, अरविंद, बृजमोहन (निर्दलीय)। नगर पंचायत नरैनी (अध्यक्ष पद)-नीलम (भाजपा), हरिकृष्ण (कांग्रेस), रामबाबू (बसपा), मूलचंद्र (सपा), शर्मिली बाई (भाकपा), संतशरण (आजाद समाज पार्टी), इंद्रपाल, चंद्रपाल, मोहन लाल, सतीश, गुड्डो (निर्दलीय)।नगर पंचायत ओरन (अध्यक्ष पद)-मनोज कुमार (भाजपा), राकेश कुमार (सपा), सन्नो (बसपा), लक्ष्मीनारायण (कांग्रेस), राजा आजाद (आम आदमी पार्टी), फूलचंद्र, सुनीता (निर्दलीय)नगर पंचायत बिसंडा (अध्यक्ष पद)-आशा (भाजपा), सम्पत (कांग्रेस), शिवसखी (बसपा), ममता (आम आदमी पार्टी), कृष्ण कुमारी (सपा), शोभा (भाकपा), सावित्री, नीलम, राशु (निर्दलीय)शामिल है।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0