शिवभक्त कावड़ियों का पैर पखार कर बाँदा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया स्वागत

नाग पंचमी मे मंगलवार को शिवभक्त कावड़ियों का नगर पालिका की सीमा के अंतर्गत उनके पैर धोकर नगर पालिका की..

Aug 2, 2022 - 08:42
Aug 2, 2022 - 08:48
 0  3
शिवभक्त कावड़ियों का पैर पखार कर बाँदा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया स्वागत

नाग पंचमी मे मंगलवार को शिवभक्त कावड़ियों का नगर पालिका की सीमा के अंतर्गत उनके पैर धोकर नगर पालिका की ओर से नगर पालिका के अध्यक्ष मोहनलाल साहू  व सभासदों ने सभी का स्वागत किया। बताते चलें 30 जुलाई को बांदा नगर के लगभग 150 शिवभक्त कावड़िए चित्रकूट कामतानाथ स्वामी जी के दर्शन कर मंदाकिनी का जल लेकर पैदल वाया अतर्रा मार्ग से होकर भगवान भोले वामदेवेश्वर जी के चरणों पर जलाभिषेक करने के लिए नगर सीमा पर जैसे ही प्रवेश किया।

नगर पालिका के अध्यक्ष मोहन साहू की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभासद घनश्याम राजपूत, चुनवाद श्रीवास, जगरूप यादव, महेंद्र यादव राहुल सेन, रामबाबू सेन, देवेश सोनकर, चिंटू शुक्ला, अजय कुमार गुप्ता अज्जू बाबूराम निषाद, अजय यादव, नगरपालिका के लिपिक उमाशंकर मिश्रा, विनोद, सौरभ निगम अशोक तिवारी, शमीम खान, दानिश, शैलेंद्र, अंकुर गौरव श्रीवास्तव, रामचंद्र त्रिवेदी,जमुना,  मनीष आदि लोगों ने कांवरियों को फल वितरण किया एवं सभी कावड़ियों का सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें - खेलो इंडिया में बांदा की निशानेबाजी स्पर्धा चिन्हित

यह भी पढ़ें - बाँदा में यूरो किड्स के माध्यम से नौनिहालों को मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधायुक्त शिक्षा

यह भी पढ़ें - एक ही दिन में दूसरा बड़ा हादसा, दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, दो की मौत

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2