झांसी - ललितपुर के 53 प्रत्याशियों को 2017 में नोटा ने पछाडा था

पिछले विधानसभा चुनाव में झांसी और ललितपुर जिले की छह सीटों से किस्मत आजमाने वाले 53 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट..

झांसी - ललितपुर के 53 प्रत्याशियों को 2017 में नोटा ने पछाडा था
फाइल फोटो

पिछले विधानसभा चुनाव में झांसी और ललितपुर जिले की छह सीटों से किस्मत आजमाने वाले 53 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट हासिल हुए थे। चुनाव में 18,067 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया था। इनमें सर्वाधिक ललितपुर सदर के मतदाता थे।

यह भी पढ़ें - आचार संहिता के उल्लंघन पर उप्र में अब तक 471 एफआईआर दर्ज, 27.71 लाख लोग पाबन्द

निर्वाचन आयोग द्वारा व्यवस्था की गई है कि अगर कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आ रहा तो ईवीएम मशीन में नोटा बटन दबा सकते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में झांसी और ललितपुर की छहों विधानसभाओं में मतदाताओं ने इस बटन का जमकर इस्तेमाल किया था।

बबीना विधानसभा में 1,982 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया था, यहां आठ प्रत्याशी ऐसे थे जिन्हें इससे कम वोट हासिल हुए थे। झांसी विधानसभा में 13 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले थे। यहां 953 मतदाताओं ने चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशियों को नापसंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें - उप्र विधान परिषद की 36 सीटों के लिये चुनाव घोषित, मतदान दो चरणों में

मऊरानीपुर विधानसभा में 3,536 बार नोटा बटन दबा था। ये संख्या यहां से चुनाव लड़ रहे सात प्रत्याशियों को मिले वोटों से अधिक थी। गरौठा में 2,645 वोटरों ने नोटा के पक्ष में वोट दिए थे। यहां से चुनाव लड़ रहे नौ प्रत्याशियों को इससे कम वोट मिले थे।

वहीं, ललितपुर सदर विधानसभा में 4,859 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया था। यहां से चुनाव लड़ रहे आठ प्रत्याशियों को मिले वोट इस संख्या को नहीं छू पाए थे, जबकि मऊरानीपुर में नोटा के पक्ष में 4,092 वोट गए थे। नोटा ने यहां से चुनाव लड़ रहे आठ प्रत्याशियों को पछाड़ दिया था।

यह भी पढ़ें - बांदा सदर विधानसभा - भाजपा के सामने दूसरी बार जीत बरकरार रखने की चुनौती

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2