भोपाल में आज राष्ट्रीय महुआ कॉन्क्लेव

वनमंत्री डॉ. कुवंर विजय शाह के मुख्य आतिथ्य में आज (शनिवार ) प्रशासन अकादमी भोपाल...

भोपाल में आज राष्ट्रीय महुआ कॉन्क्लेव

भोपाल। वनमंत्री डॉ. कुवंर विजय शाह के मुख्य आतिथ्य में आज (शनिवार ) प्रशासन अकादमी भोपाल में राष्ट्रीय महुआ कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन राज्यमंत्री राहुल सिंह लोधी करेंगे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : मंदाकिनी नदी में लोगों ने पितरों का किया जल तर्पण

जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज, व्यापार एवं विकास सहकारी संघ मर्यादित, की इकाई लघु वनोंपज, प्र-संस्करण एवं अनुसंधान केन्द्र एमएफपी- पार्क द्वारा महुआ के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण एवं आर्थिक उन्नयन विषय पर राष्ट्रीय महुआ कॉन्क्लेव का आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : झाँसी : दीक्षांत समारोह में नहीं आएंगी राज्यपाल, वर्चुअल करेंगी संबोधित

इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन सुबह 10 बजे प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में होगा। कार्यक्रम में वन विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएन कांसोटिया, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रमेश कुमार गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंध संचालक पुष्कर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : छात्र-छात्राओं ने देखी डीएम-एसपी कार्यालय की कार्य प्रणाली

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0