विवादित जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का नया वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा है धमाल

बता दें कि, हाल ही में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच काफी कहा सुनी हो...

विवादित जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का नया वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा है धमाल

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का नया वीडियो सामने आ रहा है। इसे ऐसे मौके पर रिलीज किया गया है की  जब दोनों कलाकारों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। 

यह भी पढ़ें - खेसारी लाल यादव ने खेली भाभी संग ऐसे होली, Devra Gal Misi Misi वीडियो हो रहा वायरल

बता दें कि, हाल ही में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच काफी कहा सुनी हो गई थी। इस विवाद के बाद खेसारी ने मन बना लिया था कि, वह काजल के साथ अब कभी काम नहीं करेंगे। हालाकि, उन्होंने इस विवाद को बीच में ही यह कह कर खत्म करने की कोशिश की कि काजल उनकी खास दोस्त हैं और हमेशा ही रहेंगी।

भोजपुरी फिल्मों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का नया वीडियो रिलीज किया गया है। यह गाना ऐसे मौके पर रिलीज किया गया है। जब दोनों कलाकारों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। हालांकि, इस गाने ने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। गाने में दोनों कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें - भोजपुरी फिल्म स्टार निरहुआ अगले माह बुंदेलखंड में मचाएंगे धमाल

बहरहाल रिलीज, हुए गाने की बात करें तो फिल्माची मूविज के यूट्यूब चैनल से रिलीज किए गया गाना 'कमर से सड़िया खुल जाए' इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है। रिलीज के पांच घंटे बाद ही इस गाने को एक लाख 25 हजार बार देखा जा चुका है। यह फिल्म इन कलाकारों की फिल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' फिल्म का है। 

इस गाने के लिए खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। कुंदन प्रीत की तरफ से गाने के लीरिक्स लिखे गए हैं। गाने का म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। 

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1