सड़कों पर गौवंश नजर नही आने चाहिए : प्रमुख सचिव नमामि गंगे

कानून व्यवस्था शासन की प्राथमिकता एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक प्रमुख सचिव नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग व जनपद..

सड़कों पर गौवंश नजर नही आने चाहिए : प्रमुख सचिव नमामि गंगे
प्रमुख सचिव नमामि गंगे..

कानून व्यवस्था शासन की प्राथमिकता एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक प्रमुख सचिव नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग व जनपद के नोडल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में निराश्रित गौवंशों के बारें जानकारी लेने के बाद उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सक्रिय रहकर कार्य किया जाए और सड़कों पर गौवंश नजर नही आने चाहिए। 

यह भी पढ़ें - बाँदा : नौकरी दिलाने के नाम पर मामा ने भांजे के साथ की ठगी

उन्होंने निराश्रित गौवंश जनपद में कितने हैं इसकी जानकारी प्राप्त की तो मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी  द्वारा बताया गया कि 38214 गौवंश संरक्षित हैं तथा 13 स्थायी एवं 218 अस्थायी गौशालायें हैं और 1020 लोंगो ने गौवंशों को गोद लिया है। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए आवश्यक है कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा सफाई अभियान की लगातार समीक्षा की जाए। पानी इकट्ठा न होने दिया जाए तालाब, पोखरों आदि जगहों पर एन्टी लारवा का छिडकॉव किया जाए जिससे बीमारियां न फैल सकें।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत आयुष्मान भारत (गोल्डन कार्ड) कितने बन चुके हैं तो बताया गया कि 159000 गोल्डन कार्ड अभी तक बनाये जा चुके हैं और लाभार्थियों की संख्या 692580 है और जनपद में 268 एएनएम हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए यह तथ्य संज्ञान में आया कि जो 06 दुकाने रिक्त हैं उनके शीघ्र ही भरे जाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें - डेंगू व सम्भावित तीसरी लहर से निपटने को स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर : डीएम

इसी प्रकार सामुदायिक शौचालयों की भी जानकारी प्राप्त की। जल निगम की समीक्षा के दौरान अधिशाषी अभियंता जल निगम को निर्देश दिये कि जनपद में जो 22 परियोजनायें हैं उनका संचालन जल्द ही किया जाये।  लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण खण्ड-2 को निर्देश दिये कि जो नयी सड़के हैं उनका कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण कर लिया जाये। 

प्रमुख सचिव नमामि गंगे..

उन्होने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना की भी समीक्षा की। इसी प्रकार बेसिक शिक्षा विभाग के ऑपरेशन कायाकल्प के विषय में जानकारी प्राप्त की। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि जेल का निरीक्षण रेगुलर करते रहें।

यह भी पढ़ें -  आजादी का अमृत महोत्सव पर फिट इंडिया कार्यक्रम में 2 किमी दौड़े एनसीसी कैडेट्स

इसके पश्चात ग्राम महोखर के ग्राम पंचायत सचिवालय में कोविड टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया गया जिसमें से 12 लोंगो को टीका लगाया जा चुका था और चौपाल के माध्यम से जन समस्याओं को प्रमुख सचिव ने सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जो जन कल्याणकारी योजनाायें चल रही हैं उनका लाभ पात्र लाभार्थियों को ही दिलाया जाए। 

प्रमुख सचिव नमामि गंगे..

इसके पश्चात जिला अस्पताल में ट्रामा सेन्टर का निरीक्षण किया। भर्ती मरीज हामिद अली, राजेन्द्र सिंह से वार्ता की। अस्पताल परिसर में गन्दगी देख नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि साफ-सफाई प्रतिदिन करायी जाए, इसके बाद 300 शैय्या युक्त नव निर्माणाधीन संयुक्त मण्डलीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया जिसमें प्रोजेक्ट मैनेजर राष्ट्रीय निर्माण निगम को निर्देशित किया कि सितम्बर तक कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लिया जाए।

यह भी पढ़ें - आर्थिक तंगी के कारण मजदूरी कर रहें बच्चों की जिंदगी शारदा अभियान से संवारेंगे

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1