अब आया नया ट्रेंड #PawriHoRhiHai, देखिये कैसे लोग ले रहें हैं मजे

ये मैं हूँ, ये मेरी कार है और pawri हो रही है, ये है पूरा डायलाग जो आजकल सोशल मीडिया में छाया हुआ है..

अब आया नया ट्रेंड #PawriHoRhiHai, देखिये कैसे लोग ले रहें हैं मजे

सोशल मीडिया पर कब कोई स्टार बन जाए, कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ हुआ पाकिस्तान की दानानीर मोबीन के साथ। वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थीं, पार्टी के बीच अपना वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाला और रातों रात स्टार बन गईं।

यह भी पढ़ें - कंगना राणावत ने सड़क किनारे लगी दुकान से खरीदे मिट्टी के कप, लोग हुए हैरान

वीडियो क्या है?

वीडियो में हैं मोबीन। उनके कुछ दोस्त जो डांस कर रहे हैं, और एक कार है। इसमें मोबीन कह रही हैं- ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पॉरी हो रही है।

इस वीडियो में मुबीन ने पार्टी को पॉरी कहा। असल में जो उच्चारण उन्होंने किया, उसे देवनागरी में लिखना हमें नहीं आता है। अब उनके इसी पॉरी शब्द पर खूब मीम बन रहे हैं। सिर्फ मीम ही नहीं, गाने और ऐड्स भी बनने लगे हैं। आईए पहले आप भी वीडियो देख लीजिए..

वीडियो वायरल होने के बाद दानानीर ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव भी किया। इसमें उन्होंने कहा कि, उनके वीडियो को जो रिस्पॉन्स मिला है। वे उससे बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि लोग उनके वीडियो से एन्जॉय कर रहे हैं।

साथ ही सारे रिक्रिएशन भी उन्हें पसंद आए हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दानानीर के इंस्टाग्राम पर 4 लाख 32 हजार फॉलोवर हो गए हैं। वहीं  उनके वीडियो पर अब तक 27 लाख से अधिक व्यूज़ आ चुके हैं।

अब क्या था जैसे ही ये वीडियो लोगों के बीच वायरल हुआ तो मेमर्स ने भी मजे लेना शुरू कर दिया। देखिये...

स्लीप स्पा मैट्रेस्सेस ने ट्रेंड पर बनाई मीम 

पीआईबी फैक्ट चेक ने भी किया ट्रेंड पर ट्वीट 

कॉल 112 ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए अच्छा मैसेज भी दिया..

इसी तरह अगर आप ट्विटर पर देखेंगे तो लाखों लोगों ने प्रतिक्रिया की है, अगर आप भी इसमें मजे लेना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

खैर आप तक हम इसी तरह और भी मनोरंजन की ख़बरें लाते रहेंगे देखते रहिये सिर्फ बुंदेलखंड न्यूज़

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1