महिला दिवस पर सांसद और विधायक ने ऐसे बढाया महिलाओं का हौसला, आप भी देखिये

प्रधानमंत्री जी ने सेना में महिला रेजीमेन्ट का गठन कर महिलाओं का सम्मान बढाया है। इसके साथ ही भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा..

महिला दिवस पर सांसद और विधायक ने ऐसे बढाया महिलाओं का हौसला, आप भी देखिये

प्रधानमंत्री जी ने सेना में महिला रेजीमेन्ट का गठन कर महिलाओं का सम्मान बढाया है। इसके साथ ही भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के स्वावलम्बन तथा सम्मान के लिए कई योजनायें चलायी जा रही हैं जिससे महिलाओं को आगे बढने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

सांसद बांदा-चित्रकूट  आर.के. सिंह पटेल ने उपरोक्त विचार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल काॅलेज बांदा में सम्पन्न कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि नारी उत्थान, नारी स्वावलम्बन के लिए सरकार द्वारा कई योजनायें चलायी जा रही हैं तथा इन योजनाओं के सार्थक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। श्री पटेल ने कहा कि हमारे देश में विदेशी आक्रमणों के कारण महिलायें शिक्षा से वंचित हो गयीं थी तथा वे पिछड गयीं।

उन्होंने कहा कि नारी को शिक्षा देने का कार्य सर्वप्रथम सावित्री बाई फुले ने किया था और स्वतंत्रता के बाद संविधान में सभी को शिक्षा का अधिकार प्रदान किया गया है। विधायक सदर  प्रकाश द्विवेदी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा नारी के सशक्तिकरण के लिए सार्थक व सकारात्मक प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढाने के लिए सरकार के साथ-साथ समाज के लोग भी सहयोग करें।

यह भी पढ़ें - फर्जी रॉयल्टी पेपर बनाकर बालू का अवैध परिवहन, कई सफेदपोश रडार में

राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि महिलायें अपने अधिकारों को जाने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रयास करें। 

प्रधानाचार्य राजकीय महिला डिग्री काॅलेज डाॅ दीपाली गुप्ता ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि महिलायें जब स्वावलम्बी होंगी तभी उन्हें सम्मान प्राप्त होगा। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।

महिला चिकित्सक डाॅ अर्चना भारती ने अपने सम्बोधन में कहा कि सृजन का अधिकार सिर्फ माॅ को है। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दन योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें - 600 KM की यात्रा में सिर्फ 100 KM ट्रेन चलवाकर मनाया गया महिला दिवस

प्रधानाध्यापक अंजू गुप्ता ने कन्या सुमंगला योजना तथा शिक्षा विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

पंचायती राज विभाग की प्रीती साहू ने पंचायत राज विभाग की योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी। इसी प्रकार सामाजिक कार्यकर्ता  सरिता शुक्ला ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला। पुलिस विभाग की सविता श्रीवास्तव नेे 1090 तथा 181 जैसी सेवाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रोबेशन विभाग द्वारा कन्या भू्रण हत्या के सम्बन्ध नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया तथा किरन सेठी ने प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वन्दना गुप्ता, सबीहा रहमानी, महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह, छाया सिंह, प्रधानाचार्य जीजीआईसी बीना गुप्ता, इत्यादि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें - 55 हजार करोड़ रुपए के हीरे मौजूद हैं बुन्देलखण्ड की इस खदान में

इस अवसर पर आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा  दिनेश कुमार सिंह, महानिरीक्षक पुलिस के.सत्यनारायण, जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एन.डी.शर्मा, ज्वाइंट मजिस्टेªट सुधीर कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल काॅलेज डाॅ मुकेश यादव, उप जिलाधिकारी नरैनी वंदिता श्रीवास्तव, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हरिश्चन्द्र नाथ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, छात्र छात्रायें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरत जहां ने किया।

यह भी पढ़ें - खेसारी लाल यादव ने खेली भाभी संग ऐसे होली, Devra Gal Misi Misi वीडियो हो रहा वायरल

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
0
funny
0
angry
1
sad
1
wow
0