चित्रकूट : डेढ़ लाख के इनामी दस्यु गौरी यादव की महिला मददगार अवैध असलहे समेत गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से सटे जंगलों में पुलिस द्वारा लगातार दस्यु उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है..

चित्रकूट : डेढ़ लाख के इनामी दस्यु गौरी यादव की महिला मददगार अवैध असलहे समेत गिरफ्तार
महिला मददगार अवैध असलहे समेत गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से सटे जंगलों में पुलिस द्वारा लगातार दस्यु उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान डकैतों व उनके मददगारों को चुन-चुनकर पकड़ा जा रहा है। मंगलवार को एमपी पुलिस ने एक बार फिर एक ऐसी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जो डकैत गौरी यादव गैंग की मददगार थी और उन्हें हथियार से लेकर अन्य सामान उपलब्ध कराया करती थी। महिला के पास से पुलिस ने कट्टा और कारतूस का जखीरा भी बरामद किया है। 

यह भी पढ़ें - यूपी में 21 जून से खुलेंगे सभी पार्क व रेस्टोरेंट, नाइट ​कर्फ्यू में भी दो घन्टे की छूट

मामले का खुलासा सतना पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार शाम पत्रकार वार्ता में किया। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि थाना प्रभारी धारकुंडी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन से एक महिला को पकड़ा और कड़ी पूछताछ में उसने डकैत गौरी यादव की मददगार होना बताया और उसके निशानदेही पर हथियारों का जखीरा भी मिला है।

पुलिस ने बताया कि धारकुंडी थाना प्रभारी उप निरीक्षक आशीष धुर्वे, आरक्षक, अमरेंद्र सिंह, महिला आरक्षक दीक्षा द्विवेदी के द्वारा संदेही महिला की पता तलाश के लिए मझगवां तरफ रवाना होकर पुलिस गिरफ्त के आरोपित दिवाकर उपाध्याय के बयान की जांच करने बांका लुटनी, कोटाकोला, बहिलपुरवा तरफ संदिग्ध महिला गुड़िया कोल एवं डकैत गौरी यादव की पता तलाश के लिए डकैत क्षेत्र में सर्चिंग की गई। 

इस दौरान एसडीओपी चित्रकूट द्वारा डकैत गौरी यादव को पकड़ने एवं उसकी मदद करने वाले सहयोगियों को पकड़ने के लिए गठित टीम थाना नयागांव उप निरीक्षक आशीष वरकड़े एवं अन्य बल के बांका लुटनी के जंगलों में पकड़े गए आरोपित दिवाकर उपाध्याय के मेमोरंडम में बताए अनुसार मुखबीर सूचना पर बांका लुटनी के जंगल पर डकैत गौरी यादव की सहयोगी गुड़िया कोल के बारे में सूचना मिली।

यह भी पढ़ें - शराब के शौकीनों की भी बल्ले बल्ले,अब 10 बजे रात तक खुलेगी दुकाने 

जानकारी के आधार पर गुड़िया कोल एक व्यक्ति के साथ बांका लुटनी के जंगल से मझगवां रेलवे स्टेशन जा रही है। पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर संदेही गुड़िया कोल का इंतजार किया। तभी यूपी की तरफ से जंगल के रास्ते एक महिला, पुरुष, एक बच्चा लिए हुए दिखाई दिए।

पुलिस को देखकर सभी छुपने लगे, जिसे महिला बल के साथ पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम भैरम कोल व पत्नी का नाम गुड़िया कोल बताया। दोनों निवासी ग्राम घाटाकोलान थाना बहिलपुरवा जिला चित्रकूट का होना बताए हैं।

दोनों से डकैत गौरी यादव के बारे में पूछताछ किया जो भैरम कोल बाहर काम करना बताया। साथ ही कभी-कभी घर आना बताया एवं भैरम की पत्नी गुड़िया कोल से महिला पुलिस कर्मियों की उपस्थिती में डकैत गौरी यादव के संबंध में पूछताछ किया गया। काफी पूछताछ के बाद अपने मोबाइल से गौरी यादव से बात करना एवं उसके लिए खाना पहुंचाना व अन्य जानकारी दी।

यह भी पढ़ें - प्रधान व लेखपाल की मिलीभगत से दुर्लभ कदम्ब के वृक्षों को कटवाने का आरोप 

बताया कि गौरी यादव एक महीने पहले मिला था, जिसको मैं खाना और अन्य सामग्री देने लुटनी के जंगल में आयी थी तब उसके साथ तीन आदमी और थे। उनके पास काफी मात्रा में कट्टा, कारतूस था। मैनें चारों को खाना दिया, तब गौरी यादव वहीं लुटनी के जंगल में बने शंकर भगवान के मंदिर से थोड़ी दूर बरा के पेड़ के पास गड्डा खोद कर गौरी यादव और मैंने ढेर सारी गोलियां कट्टा, कट्टा रखने का बेल्ट, पट्टा रखा। 

महिला ने बताया कि गौरी यादव मुझ पर बहुत विश्वास करता है, क्योंकि वह जब भी इन जंगलों में आता है खाना खाने के लिए मुझे ही फोन करता है। यह बात मेरे पति को नहीं मालूम है, वह बाहर काम करने जाते हैं। संदेही गुड़िया कोल के बताए ठिकाने पर खुदाई करने पर अलग-अलग रायफलों, कट्टों के कारतूस एवं अन्य सामग्री जब्त किया। गिरफ्तार डकैत मददगार महिला को सतना न्यायालय पेश किया गया है। महिला मददगार की निशानेदी पर पुलिस को 01 नग 12 बोर देशी कट्टा, 104 नग अलग-अलग (बंदूक/कट्टा ) के राउंड, 03 नग राउंड रखने का बेल्ट, 01 नग मोबाइल, 01 नग पहनने के कपड़े मिले हैं।

यह भी पढ़ें - सिगरेट और तंबाकू बेचने के लिए अब लेना होगा लाइसेंस, शासनादेश जारी

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
1
wow
1