गाय के गोबर से बनेगा पेंट, बुन्देलखण्ड में मिटेगा अन्ना प्रथा का दंश : भानु प्रताप सिंह

बुन्देलखण्ड में अन्ना प्रथा की बड़ी समस्या को अब निस्तारण की ओर ले जाया जा रहा है। गौवंश के गोबर से बनने वाले पेंट की उपयोगिता..

Aug 18, 2021 - 03:02
Aug 18, 2021 - 03:05
 0  1
गाय के गोबर से बनेगा पेंट, बुन्देलखण्ड में मिटेगा अन्ना प्रथा का दंश : भानु प्रताप सिंह
भानु प्रताप सिंह ( Bhanu Pratap Singh )

बुन्देलखण्ड में अन्ना प्रथा की बड़ी समस्या को अब निस्तारण की ओर ले जाया जा रहा है। गौवंश के गोबर से बनने वाले पेंट की उपयोगिता के चलते इन अन्ना पशुओं पर बुन्देलखण्ड में रोक लगेगी। गोबर से बने पेंट की पुताई के तुरंत बाद घरों में रहा जा सकता है।

जबकि अमूमन पेंट की पुताई के बाद एक दो दिन तक घरों में नहीं जा सकते हैं। यह कहना है केंद्रीय राज्य मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भानु प्रताप सिंह वर्मा का। वह मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व करते हुए ललितपुर से झांसी पहुंचे थे और सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

यह भी पढ़ें - झाँसी : घर में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप, रेस्क्यू हुई जमकर मशक्कत

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि एक नोडल एजेंसी के तहत कोई भी व्यक्ति 04 जानवर ले सकता है। और उनके भरण पोषण के लिए 3,600 रुपये उसे प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इन जानवरों के गोबर से अब पेंट बनाया जा रहा है। जो बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। इससे मकान में पेंट करने के तुरंत बाद व्यक्ति मकान में रह सकता है। उन्होंने कहा कि अन्ना पशु से किसानों को बहुत परेशानी है। सरकारों ने योजनाएं बनाकर उनका निस्तारण करने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के तुरंत बाद जीते हुए विधायक से तैयारी शुरु करा देती है। प्रत्येक विधायक तैयारी कर रहा है। अभी हमारे पास बुन्देलखण्ड में सभी 19 सीटों पर विधायक विजयी हुए थे। आगामी 2022 में भी हम सभी 19 विधानसभाओं में अपने उम्मीदवारों को विजय दिलाएंगे। इसके लिए भाजपा की विकास नीतियों को जनता सराह रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि डिफेंस काॅरीडोर में बाहरी कम्पनियां निवेश से कतरा नहीं रहीं हैं बल्कि निवेश कर रही हैं। पूछे जाने पर वह हैदराबाद की एक-आध का ही नाम गिना सके।

यह भी पढ़ें - झाँसी : एक माह में दूसरी बार भगवान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हिन्दू संगठनों में रोष

उन्होंने कहा कि जितनी कम्पनियां आई थी उनसे वार्ता की जाएगी। एरच बांध में हुए घोटाले की साढ़े चार साल में भी परिणाम न आने के सवाल पर उन्होंने बताया कि जांच में एजेंसियां काम करती हैं। जांच चल रही है। ईओडब्ल्यू एजेंसी जांच कर रिपोर्ट देगी। बीएचईएल के कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन के बारे में जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी समस्या को निस्तारित कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने इसके लिए लिखित शिकायत मांगी है। हालांकि उनकी बातचीत नहीं हुई है। जब उनसे पूछा गया कि जन आशीर्वाद यात्रा में उनके पास लोगों की समस्याएं आई हैं तो उन्होंने बताया कि कई सारे शिकायती पत्र उन्हें दिए गए हैं। यात्रा के बाद जैसे ही वह रुकेंगे उनको देखकर निस्तारण करने की पहल शुरु कर देंगे।

यह भी पढ़ें - झाँसी : गलत लोकेशन देने पर बड़ागांव थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, 03 अन्य पर विभागीय जांच शुरू

उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्षा कमलावती सिंह,सांसद अनुराग शर्मा, मेयर रामतीर्थ सिंघल, जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जमुना कुशवाहा, विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम व जिलाधिकारी समेत तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा का 16 अगस्त से आयोजन किया गया है। यह यात्रा 28 जनपद से गुजरेगी। इसी क्रम में मंगलवार को यह यात्रा जनपद ललितपुर से शुरू होकर झांसी पहुंची। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान तमाम अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - बनारस रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर मालगाड़ी की पांच बोगियां पलटीं

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 2
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0