यात्रीगण ध्यान दें : मुम्बई सेंट्रल से बनारस के लिए लखनऊ, कानपुर होकर चलेगी यह स्पेशल ट्रेन

30 सितम्बर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 09183 मुम्बई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन...

यात्रीगण ध्यान दें : मुम्बई सेंट्रल से बनारस के लिए लखनऊ, कानपुर होकर चलेगी यह स्पेशल ट्रेन
फाइल फोटो

30 सितम्बर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 09183 मुम्बई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 12 अक्टूबर से 30 नवम्बर के बीच प्रत्येक बुधवार को करेगा। इससे दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - प्रभागीय वनाधिकारी चित्रकूट आर.के.दीक्षित ने कैसे जुटाई करोड़ों की अवैध सम्पत्ति,उठी जांच की मांग

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए 09183 मुम्बई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 12 अक्टूबर से 30 नवम्बर के बीच किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन मुम्बई सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार को रात 10:50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन शुक्रवार सुबह 04:25 बजे लखनऊ के चारबाग स्टेशन से होते हुए 10:30 बजे बनारस स्टेशन पर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें -ललितपुर में दुरंतो एक्सप्रेस हुई दुर्घटनाग्रस्त, रेल पटरी का एक बड़ा हिस्सा ट्रेन की पेंट्रीकार में घुसा

इसी तरह से 09184 बनारस-मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 14 अक्टूबर से 02 दिसम्बर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को बनारस स्टेशन से अपराह्न 02:30 बजे प्रस्थान कर लखनऊ के चारबाग स्टेशन से रात 08:30 बजे होते हुए तीसरे दिन रविवार को सुबह 04:35 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुंचेगी।

ट्रेन का ठहराव मार्ग में अप-डाउन दोनों तरफ बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर,अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई और भदोही स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन में एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, तीन वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, नौ वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, एक पैंट्री कार और दो पावर कार सहित 16 बोगियां लगेंगी।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड की 43 प्रगतिशील महिला किसान उद्यमियों को, झाँसी में किया गया सम्मानित

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि मुम्बई सेंट्रल-बनारस-मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 अक्टूबर से 02 दिसम्बर के बीच किया जाएगा। अप-डाउन में दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को दीपावली और छठ पर्व पर आवागमन करने में सहूलियत मिलेगी।

हि स

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0