झांसी नगर निगम की सड़कों के निर्माण में होगा प्लास्टिक का उपयोग
उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक वेस्ट के बेहतर मैनेजमेंट के तहत अब इनका उपयोग सड़कों को बनाने में किया जाएगा। झांसी नगर...
 
                                उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक वेस्ट के बेहतर मैनेजमेंट के तहत अब इनका उपयोग सड़कों को बनाने में किया जाएगा। झांसी नगर निगम अब डामर की सड़कों को बनाने में अनिवार्य रूप से प्लास्टिक वेस्ट का भी उपयोग करेगा। इस तरह बनने वाली सड़कें अपेक्षाकृत अधिक मजबूत होंगी और उनमें पानी रोकने की क्षमता भी अधिक होगी। झांसी नगर निगम के अफसरों का कहना है कि अब नगर निगम जिन भी स्थानों पर डामर की सड़कों का निर्माण कराएगा, उनके निर्माण में प्लास्टिक वेस्ट के उपयोग की शर्त शामिल होगी। प्लास्टिक वेस्ट के उपयोग को लेकर नगर निगम के स्तर पर तैयारियां भी चल रही हैं।
अब तारकोल में वेस्ट प्लास्टिक मिलाकर बनाई जाएंगी सड़कें
यूपी सरकार प्लास्टिक वेस्ट के उपयोग को लेकर कर रही अभिनव प्रयोग
यह भी पढ़ें - देश की पहली बायो सेफ्टी लेवल बीएसएल -4 लैब बांदा के इस स्थान पर खुलेगी
नगर निगम वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर कई तरह की रणनीतियों पर काम करता रहा है। नगर निगम के प्लास्टिक वेस्ट प्लांट में प्लास्टिक का कचड़ा जमा होता है। यहां इन्हें अलग कर निर्धारित आकारों में काट दिया जाएगा। जो एजेंसी नगर निगम के लिए सड़क का निर्माण करेगी, उसे नगर निगम के निर्धारित दर पर प्लास्टिक वेस्ट लेना होगा। यह प्लास्टिक सड़क बनाने में तारकोल के साथ 6 से 8 प्रतिशत तक मिलाया जा सकेगा। अनुमान है कि लगभग एक किमी सड़क बनाने में 2 टन से अधिक प्लास्टिक वेस्ट की खपत हो सकेगी। इससे नगर निगम को राजस्व भी हासिल होगा।
यह भी पढ़ें -1949 के संविधान सभा को मंचन कर बच्चों ने कर दिया जीवंत
प्लास्टिक की मिलावट कर बनने वाली सड़क में पानी रोकने की क्षमता 15 से 20 प्रतिशत अधिक होगी। सड़क मजबूत होती है और इनके उखड़ने की संभावना भी कम रहती है। नगर निगम झांसी के अधिशासी अभियंता एम के सिंह के मुताबिक प्लास्टिक को तारकोल में मिलाकर सड़कें बनाई जाएंगी, जो अधिक मजबूत होंगी और उनमें पानी रोकने की क्षमता अधिक होगी। झांसी के नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया कि प्लास्टिक वेस्ट के मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए अब नगर निगम की सड़कों में प्लास्टिक का उपयोग किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष बोले- संविधान की मूल आत्मा से ही देश की एकजुटता अखण्डता कायम
हिस
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 



 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            