विधायक अजय विश्‍नोई द्वारा मेनका गांधी को घटिया महिला कहने से राजनीति गरमा गई

जबलपुर जिले के पाटन विधायक अजय विश्‍नोई के ट्वीट से एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। इस बार उन्‍होंने अपने ट्वीट..

विधायक अजय विश्‍नोई द्वारा मेनका गांधी को घटिया महिला कहने से राजनीति गरमा गई
विधायक अजय विश्‍नोई

जबलपुर जिले के पाटन विधायक अजय विश्‍नोई के ट्वीट से एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। इस बार उन्‍होंने अपने ट्वीट में भाजपा सांसद मेनका गांधी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने ट्वीट में कहा है कि विगत दिवस सांसद श्रीमती मेनका गांधी ने पशु चिकित्‍सक डॉ. विकाश शर्मा से जिन शब्‍दों में बात की, उससे वेटरनरी कॉलेज जबलपुर घटिया सिद्ध नहीं हो जाता है, परन्‍तु यह जरूर सिद्ध हो जाता है कि मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला हैं, मैं शर्मिंदा हूं कि ये मेरी पार्टी की सांसद (नेता नहीं) हैं।

यह भी पढ़ें - विपक्षी पार्टियां कर रही वैक्सीनेशन का दुष्प्रचार : राजा बुन्देला

विधायक विश्‍नाई के इस ट्वीट से एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। विदित हो कि मेनका गांधी उत्‍तर प्रदेश के आंवला से भाजपा की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। श्रीमती गांधी ने नानाजी देशमुख पशु चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय जबलपुर के वेटरनरी डॉक्‍टर विकास शर्मा से बातचीत में जिस तरह से पूरे वेटरनरी कॉलेज को घटिया कहा था उससे जबलपुर में उनके खिलाफ जमकर आक्रोश दिख रहा है। इसके बाद भाजपा विधायक ने उनके खिलाफ ट्वीट किया है।

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ देशभर में पशु चिकित्‍सक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जबलपुर के वेटरनरी डॉक्‍टरों और छात्रों ने भी प्रदर्शन किया। वेटरनरी डॉक्‍टरों ने सांसद मेनका गांधी के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस थाना में शिकायत भी दी है। गुरुवार से यह प्रदर्शन जारी है।

यह भी पढ़ें - जेब में एक रुपया कैश के बिना भी प्राॅपर्टी की रजिस्ट्री सम्भव

शुक्रवार को छात्राओं और महिला अध्‍यापकों ने प्रदर्शन किया था।इस दौरान वेटरनरी डॉक्‍टरों ने कहा था कि वेटरनरी डॉक्‍टरों की पढ़ाई पर बिना सोचे-समझे टिप्‍पणी करना सांसद को शोभा नहीं देता। उन्‍हें दुख है कि एक महिला होकर दूसरी महिला को अपमानित कर रहीं हैं।

बताते चलें कि 21 जून को एक आडियो वायरल हुआ, जिसमें चंडीगढ़ में प्रैक्टिस कर रहे जबलपुर वेटरनरी विवि में पढ़े वेटरनरी डॉक्‍टर विकास शर्मा से मेनका गांधी की फोन पर बात हुई थी। दरअसल चंडीगढ़ निवासी अंजलि चैधरी अपने पालतू कुत्‍ते का इलाज कराने डॉक्‍टर शर्मा के पास गई थी। आपरेशन के बाद टाका टूट गया। बाद में पालतू कुत्‍ते का पैर काटना पड़ा। इस मामले की शिकायत अंजलि चैधरी ने मेनका गांधी से की थी।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : बाढ़ से निपटने को मौदहा बांध निर्माण विभाग ने की तैयारी

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1