जनसंख्या विस्फोट: अगले नौ साल में बुंदेलखंड की आबादी 1.40 करोड़ तक होगी

बुंदेलखंड की आबादी 10 सालों में 21 फीसदी तक बढ़ गई है। बुंदेलखंड में साल 2011 तक जहां 96 लाख लोग...

जनसंख्या विस्फोट: अगले नौ साल में बुंदेलखंड की आबादी 1.40 करोड़ तक होगी

बुंदेलखंड की आबादी 10 सालों में 21 फीसदी तक बढ़ गई है। बुंदेलखंड में साल 2011 तक जहां 96 लाख लोग रहते थे। वहीं अब यह संख्या 1.17 करोड़ के पार पहुंच गई है। साल दर साल आबादी बढ़ी तो शहरों का दायरा भी बढ़ता गया। दस साल में झांसी समेत सात शहरों का दायरा भी ढाई गुना तक बढ़ गया है।
 बुंदेलखंड में लगातार दस सालों से आबादी में इजाफा हो रहा है।

यह भी पढ़ें - दरोगा ने पेश की मानवता की मिशाल, भटके राही को आश्रय दिया और पहुंचाया घर

आबादी बढ़ने के साथ ही कृषि भूमि, आवासीय भूमि, हाईवे और अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई। हालांकि 2011 के बाद देश में जनगणना नहीं हुई है, मगर सांख्यिकी विभाग के अनुमानित आंकड़े बताते हैं कि बुंदेलखंड में 21 फीसदी जनसंख्या में इजाफा हुआ है। अगले नौ साल यानि 2031 तक इसके 1.40 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें - लखनऊ में बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की विश्वसनीयता बढ़ी

उधर, दस साल में महानगर का दायरा भी तेजी से बढ़ा। पहले यह 90 वर्ग किमी था, जो अब बढ़कर 160 वर्ग किमी हो गया। वहीं जहां करीब 62 गांव महानगर की सीमा में आए थे, लेकिन अब 101 गांव महानगर की सीमा में हैं। 10 साल पहले तक झांसी महानगर की सीमा गोरामछिया तक सीमित थी, जो अब बरुआसागर और रक्सा तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें - भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट में अब करीब से टाइगर देखने का मिलेगा मौका | Chitrakoot Tiger Reserve

वहीं, झांसी जिले में 10 साल में कृषि भूमि और सिंचाई का क्षेत्रफल भी बढ़ गया। कृषि विभाग के अनुसार साल 2011 तक झांसी में 432.4 हेक्टेयर में खेती होती थी। जो 2021 में 501.32 हेक्टेयर में होती है। इसके साथ पहले जहां सिंचाई का क्षेत्रफल 237.2 हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 309.5 हेक्टेयर हो गया।झांसी में भी दस साल में करीब 50 हजार मकान बढ़ गए हैं। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के लिए बनाई गई महायोजना के ड्राफ्ट के मुताबिक 2011 में झांसी महानगर की सीमा में 1.25 लाख मकान थे। जो 2021 में बढ़कर 1.75 लाख के पार पहुंच गए। आने वाले समय में 2.23 लाख तक हो जाएंगे। 

बुंदेलखंड में जिलेवार बढ़ी आबादी

जिला जनसंख्या 2011 2021
जालौन 1689974 2027968
झांसी 1998603 2398323
ललितपुर 1221592 1465910
हमीरपुर 1104285 1325142
महोबा 875958 1051149
बांदा 1799410 2159292
चित्रकूट 991730 1190076
कुल 9681552 11714677
(आंकड़ेः राज्य सांख्यिकी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार)

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0