सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लापता का पोस्टर सोशल मीडिया में सुर्खियों में

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को पूरे दिन सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहे..

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लापता का पोस्टर सोशल मीडिया में सुर्खियों में
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)

वाराणसी,

  • महानवमी को रामनवमी बताने पर लोग ले रहे चुटकी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को पूरे दिन सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने पहले शारदीय नवरात्र के नवमी तिथि की प्रदेश वासियों को सोशल मीडिया के जरिये बधाई दी जिसमें अखिलेश यादव ने महानवमी को रामनवमी बताकर बधाई दी।

यूजरों की कड़ी प्रतिक्रिया और उपहास उड़ाने पर उन्हें अपने भूल का एहसास हुआ तो पुराने ट्वीट को डिलीट कर नया ट्वीट किया जिसमें महानवमी की बधाई दी, लेकिन इसके बावजूद लोग उनकी सोशल मीडिया में चुटकी लेते रहे। लोगों ने उनके पिछले ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया में डाल जमकर मजाक उड़ाया।

यह भी पढ़ें - घाटमपुर पावर प्लांट सपा सरकार की देन, किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली : अखिलेश यादव

हालांकि महानवमी पर पूजन उन्होंने अपने परिवार के साथ अपने आवास पर किया और इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया में डाली। अपरान्ह बाद उनकी लापता वाली तस्वीर भी सुर्खियों में रही। भाजपा उत्तर प्रदेश के ट्वीटर एकाउंट से उनके लापता होने की तस्वीर लगाई गई जिसमें लिखा था कि गुमसुदा की तलाश, नाम अखिलेश यादव पता संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ लिखा था।

नोट में लिखा था कि आज ही इन्हें ट्विटर पर रामनवमी' की शुभकामनाएं देते पाया गया था। इसी तरह उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अखिलेश के ट्वीट को टैग करते हुए लिखा गया- 'जिस अखिलेश यादव को यह तक नहीं पता कि रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है, वो 'राम' और 'परशुराम' की बात करते हैं... जनता को मत पहनाइए 'टोपी', वह आप पर ज्यादा अच्छी लगती है।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश : दशहरा बाद दो दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी हल्की बारिश

यह भी पढ़ें - ग़दर फिल्म के बाद फिर साथ नजर आएगी सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी, कल होगा बड़ा अनाउंसमेन्ट

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1