दिल्ली से खजुराहो के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी 

भारतीय रेलवे बोर्ड बहुत जल्द दिल्ली से खजुराहो के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन  दौड़ाने की तैयारी में है। इस ट्रेन के शुरू...

दिल्ली से खजुराहो के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी 

भारतीय रेलवे बोर्ड बहुत जल्द दिल्ली से खजुराहो के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन  दौड़ाने की तैयारी में है। इस ट्रेन के शुरू होने से बुन्देलखण्ड के लोगों को भी फायदा मिलेगा. बताया जा रहा है कि मई 2023 में इस ट्रेन का ट्रायल हो सकता है। दिल्ली से आगरा रेल खंड पर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल होगा। रेलवे बोर्ड द्वारा इस रूट पर ट्रेन को स्थायी रूप से चलाने के लिए अंतिम फैसला ट्रायल पूरा होने के बाद लिया जाएगा। 
यह भी पढ़े-गैंगरेप के बाद आरोपी किशोरी को पुलिस चौकी में छोड़ गए, पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन

लग्जरी ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद इस रूट पर रेल यात्री लग्जरी ट्रेन लाभ उठा पाएंगे। साथ ही इस रूट पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस बारे में रेलवे के सूत्रों का कहना है कि ट्रेन का ट्रायल दिल्ली-आगरा रेल खंड पर मई के पहले या चौथे सप्ताह में प्रस्तावित है। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन को 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। दिल्ली रेल खंड पर अभी तक वंदे भारत के दो ट्रायल हो चुके हैं। पहला ट्रायल सितंबर 2022 में हुआ था। 

इस रूट होकर गुजरेगी वंदे भारत ट्रेन 
वंदे भारत ट्रेन का देश की राजधानी दिल्ली से चलकर आगरा और ग्वालियर होते हुए झांसी और फिर खजुराहो तक जाएगी। इस ट्रेन के चल जाने के बाद खजुराहो का संबंध सीधे ताजनगरी आगरा से हो जाएगा। इससे दिल्ली, झांसी, आगरा, ग्वालियर और खजुराहो के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

यह भी पढ़े-भाई के तिलक में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करना महंगा पड़ा, जाना पड़ा जेल

दरअसल, देश में अब तक कई वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन हो चुका है। भारतीय रेल देश की तरक्की को एक नई दिशा देने के लिए सरकार ने नए-नए रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चला रही है। वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से कम समय में लोग ज्यादा दूरी का सफर तय कर पाएंगे।  बताते चले कि हाल ही में दिल्ली-भोपाल के लिए एक वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। दिल्ली और जयपुर के लिए भी कुछ दिनों पहले एक मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन पीएम ने किया था। यह ट्रेन जयपुर से चलकर दिल्ली पहुंची थी। जबकि देश की पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के लिए चलाई गई थी। 
यह भी पढ़े- विकलांगता को मात देने वाले हीरो अनिल कुमार, पढ़ें प्रेरक कहानी

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
1
wow
1