प्राथमिक शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष,मंत्री की बैठक जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई। जिसमे  ...

 प्राथमिक शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई 

बांदा,

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष,मंत्री की बैठक जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई। जिसमे  9 अक्तूबर को शिक्षा निदेशालय में होने वाले धरने पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़े :बांदाःजल जीवन मिशन के कार्यों के निर्माण में धांधली करने पर तीन इंजीनियर सहित 6 नपे

 बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के,राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व प्रांतीय महामंत्री  रामपाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। उनकी आत्मा की शांति प्रदान हेतु प्रार्थना की गई। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप ने बताया की रामपाल सिंह संगठन के पुरोधा रहे। उनसे सभी ने सीखा है,हमारे मार्गदर्शक रहे हैं। 

यह भी पढ़े :बांदाः शोहदे की छेड़खानी से भयभीत, कोचिंग जा रही छात्रा ने चलती ऑटो से लगा दी छलांग 

जिला मंत्री प्रजीत सिंह ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में संघर्ष समिति का निर्माण होना है। आगामी संघर्षों में प्रतिभाग सभी को पूरी ताकत से करना है। संयुक्त मंत्री जय किशोर दीक्षित ने कुछ ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न उठाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा कि 9 अक्तूबर को होने वाले धरने में सभी को अपने अधिकारों के लिए लखनऊ चलना चाहिए।इस अवसर पर लॉक अध्यक्ष महुआ केपी सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर बैठक में सम्मानित किया गया। बैठक में सभी ब्लॉक के अध्यक्ष,मंत्री उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का एक्सीडेंट

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0