प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम सम्बोधन, आर्थिक पैकेज की मुख्य बातें

highlights of the economic package

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम सम्बोधन, आर्थिक पैकेज की मुख्य बातें
Prime Minister Modi's address to the nation

आज की बातों के मुख्य अंश

  1.  भारत में भी अनेक परिवारों ने अपने स्वजन खोये हैं, मैं सभी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
  2.  एक वायरस ने दुनिया को तहस नहस कर दिया है
  3. हमने ऐसा संकट न देखा है और न ही सुना है, यह मानव जाति के लिए अकल्पनीय है। लेकिन थकना, हारना, टूटना या बिखरना मानव को मंजूर नहीं है।
  4. हमें सभी नियमों का पालन करते हुए बचना भी है और आगे बढ़ना भी है।
  5. हमारा संकल्प इस संकट से भी विराट होगा।
  6. हम पिछली शताब्दियों से लगातार सुनते आये हैं कि इक्कीसवीं सदी हिन्दुस्तान की है।
  7. कोरोना संकट को जब हम भारत के नजरिये से देखते हैं तो लगता है कि इक्कीसवीं सदी भारत की हो ये हम सबकी जिम्मेदारी है।
  8. इसका मार्ग एक है, ‘आत्म निर्भर भारत’। शास्त्रों में भी यही कहा गया है।
  9. आज हम एक अहम मोड़ पर खड़े हैं। इतनी बड़ी आपदा भारत के लिए एक संकेत, एक संदेश और एक अवसर लेकर आई है।
  10. जब कोरोना संकट शुरू हुआ तो यहां एक भी पीपीई किट और एन95 मास्क नहीं बनता था। लेकिन आज हर रोज 2-2 लाख पीपीई किट और मास्क बनाये जा रहे हैं। क्योंकि भारत ने आपदा को अवसर में बदल दिया है।
  11. मानव केन्द्रि वैश्वीकरण की चर्चा आज जोरों पर है। भारत की संस्कृति, संस्कार उस आत्मनिर्भरता की बात करते हैं, जिसकी आत्मा वसुधैव कुटुम्बकम है। भारत की आत्मनिर्भरता में संसार के सुख, सहयोग और शांित की चिन्ता होती है।
  12. जो पृथ्वी को मां मानती है, वह संस्कृति जब भारत की आत्मा बनती है तो इससे विश्व की प्रगति होती है।
  13. जब भारत खुले में शौच से मुक्त होता है तो दुनिया की तस्वीर बदलती है। भारत के अभियानों का असर विश्व पर पड़ता है।
  14. जिन्दगी और मौत की लड़ाई लड़ रही दुनिया में आज भारत की दवायें एक आशा की किरण दिखा रही है। दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है।
  15. लेकिन सवाल यह है कि कैसे? उत्तर है कि 130 करोड़ देशवासियों का आत्मनिर्भर संकल्प
  16. इस शताब्दी की शुरूआत में वाई2के संकट आया था पर यहां के एक्सपर्ट ने इसे उस संकट से उबारा था।
  17. हम अपनी क्वालिटी और भी बेहतर करेंगे। हम सप्लाई चेन को और भी बेहतर करेंगे।
  18. कच्छ में भूकम्प आया था तो चारों ओर मलबा ही मलबा था। लेकिन संकल्प से कच्छ आगे बढ़ा। आज चाह भी है और राह भी है।
  19. पांच पिलर पर हमारी आत्मनिर्भरता टिकी हुई है
    # इकाॅनाॅमी
    # इन्फ्रास्ट्रक्चर
    # सिस्टम
    # डेमोग्राफी
    # डिमांड
  20. कोरोना संकट का सामना करते हुए नये संकल्प के साथ मैं विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं। आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के रूप में काम करेगा।
  21. 20 लाख करोड़ रूपये का आर्थिक पैकेज भारत की जीडीपी का 10 फीसदी है।
  22. पैकेज की अधिक जानकारी वित्त मंत्री देंगी।
  23. कड़ी स्पर्धा के लिए भी देश को तैयार रहना है। समय की मांग है कि भारत हर स्पर्धा में जीते।
  24. इस पैकेज से हमारे सभी सेक्टर की एफिशिएंसी बढ़ेगी।
  25. देश ने गरीबों का संयम देखा है, अब हमारा कर्तव्य है कि अब इन्हें सशक्त बनाना है।
  26. कोरोना संकट ने हमें लोकल मैनुफैक्चरिंग, मार्केटिंग, सप्लाई चेन आदि का मतलब समझा दिया है।
  27. लोकल को हमें अपना जीवन मंत्र बनाना ही होगा।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0