प्रियंका गांधी ने साधारण दलित की बेटी को, चित्रकूट से चुनाव मैदान में उतार कर सबको चौंकाया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देकर कांग्रेस को संजीवनी प्रदान कर रही प्रियंका गांधी ने एक साधारण..

प्रियंका गांधी ने साधारण दलित की बेटी को, चित्रकूट से चुनाव मैदान में उतार कर सबको चौंकाया
कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी हुई दूसरी सूची में प्रियंका गाँधी ने चित्रकूट की दलित बेटी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मला भारतीय को टिकट दिया..

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देकर कांग्रेस को संजीवनी प्रदान कर रही प्रियंका गांधी ने एक साधारण परिवार में पली-बढ़ी दलित की बेटी निर्मला भारती को चित्रकूट विधानसभा से टिकट देकर सबको चौंका दिया है। इस सीट पर भाजपा सपा और बसपा के प्रत्याशियों के आगे भले ही इस लड़की का कद छोटा हो लेकिन कांग्रेस ने इसका कद बढ़ा दिया है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी हुई दूसरी सूची में प्रियंका गाँधी  ने चित्रकूट की दलित बेटी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मला भारतीय को टिकट दिया है। गुज़रे दिनों नवंबर 2021 में रामघाट चित्रकूट में नौका पर बैठकर महिलाओ के साथ प्रियंका गाँधी ने लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में जब इस दलित बेटी को बोलने का मौका मिला तो इस बेटी ने अपना दर्द खुलकर प्रियंका गाँधी के सामने रखा और उनको जनता की सेवा का मौका दिए जाने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें - बहुजन समाज पार्टी ने घोषित किए छह उम्मीदवारों के नाम

निर्मला भारतीय ने कहा था कि मैं गरीब घर की बेटी हूँ मैं पढ़ लिख गई हूँ लेकिन राजनीति नहीं कर सकती। इन बातों को सुनकर प्रियंका प्रभावित हुई और आखिर में निर्मला को गले लगाकर खुद अपने हाथो से उसके साथ सेल्फी ली. हालांकि प्रियंका गाँधी ने धुरन्धर प्रत्याशियो के सामने चित्रकूट की कर्वी सदर विधानसभा से एक साधारण चेहरे को टिकट देकर निर्मला का कद तो बढ़ाया है।

निर्मला भारतीय दलित परिवार में जन्मी एक गरीब बेटी है जिनके माता पिता ने पेट रोटी काटकर जैसे तैसे बेटी को शिक्षा दी लेकिन कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए हर रोज़ संघर्षरत रही।  एक कार्यक्रम में इस दलित बेटी के साथ बीते दर्द और बोलने की शैली को देखकर प्रियंका गांधी ने निर्मला भारतीय को 236 विधानसभा कर्वी का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बताते चलें कि नवम्बर 2021 में चित्रकूट आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को सम्बोधित किया था।

यह भी पढ़ें - भाजपा ने तीसरे, चौथे और पांचवें चरण की सीटों पर प्रत्याशी किये तय, आज लग सकती है प्रत्याशियों के नामों पर मुहर

यह भी पढ़ें - कांग्रेस ने झांसी की चार में से दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी किये घोषित

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
2
funny
1
angry
0
sad
1
wow
2