प्रदेश सरकार द्वारा 50 लाख कुन्तल उन्नति प्रजाति के बीजों की व्यवस्थाः कृषि मंत्री

प्रदेश सरकार द्वारा 50 लाख कुन्तल उन्नति प्रजाति के बीजों की व्यवस्था की गयी है तथा सभी उन्नति प्रजाति के बीजों को समय से बीज..

प्रदेश सरकार द्वारा 50 लाख कुन्तल उन्नति प्रजाति के बीजों की व्यवस्थाः कृषि मंत्री
कृषि मंत्री (Minister of Agriculture)

प्रदेश सरकार द्वारा 50 लाख कुन्तल उन्नति प्रजाति के बीजों की व्यवस्था की गयी है तथा सभी उन्नति प्रजाति के बीजों को समय से बीज गोदामों पर पहुंचाने के निर्देश दिये गये हैं।  किसान उन्नति प्रजाति के बीजों का प्रयोग करें जिससे उनका उत्पादन बढ सके। कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने उपरोक्त विचार वीसी के माध्यम से राज्य स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।

यह भी पढ़ें - बांदा में नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत, चारों के शव बरामद

कृषि मंत्री ने कहा कि किसान कृषि उत्पादन के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन तथा सब्जियों की भी खेती करें जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो सके। किसान तिलहन व दलहन की खेती को अधिक से अधिक करें जिससे देश तिलहन व दलहन के उत्पादन में आत्म निर्भर बन सकें।कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछली सरकारों से अधिक गेंहॅॅू व धान की खरीद की गयी है जिससे किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त हो सका है। 

कृृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आमदनी को बढाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीमित किसानों को पिछले वर्षों की अपेक्षा काफी अधिक धनराशि का वितरण बीमा कम्पनियों द्वारा किया गया है। 

यह भी पढ़ें -  महेश्वरी देवी मंदिर में अभी भी काबिज है अतिक्रमणकारी, न्यायालय के आदेश पर भी प्रशासन नहीं हटा पाया अतिक्रमण

कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि रबी में उत्पादन बढाने के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा किसानों को समय से बीज व खाद उपलब्ध करायी जाए।

अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुुर्वेदी ने कहा कि दलहन व तिलहन के आच्छादन को बढाया जाए तथा पराली का उचित प्रबन्धन किसानों से कराया जाए जिससे पराली जलाये जाने की घटनायें न हों।निदेशक उद्यान आर.के. तोमर, निदेशक पशुपालन डा. एस.के.मलिक, निदेशक मत्स्य डा. एस.के.सिंह, निदेशक कृषि अभियंत्रण नीरज श्रीवास्तव ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी गोष्ठी में दी। निदेशक कृषि वीके.सिंह ने आभार व्यक्त किया। गोष्ठी में प्रमुख सचिव सहकारिता, प्रमुख सचिव पशुपालन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - बांदा शहर के प्राचीन मंदिर महेश्वरी देवी से न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया गया

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा  दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मण्डल में रबी उत्पादन बढाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें कर ली गयी हैं। तिलहन व दलहन के उत्पादन को बढाने के लिए आच्छादन बढाने की कार्ययोजना बना ली गयी है। जिलाधिकारी  अनुराग पटेल ने जनपद में रबी उत्पादन कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी दी। 

गोष्ठी में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, संयुक्त निदेशक कृषि उमेश चन्द्र कटियार, उप निबन्धक सहकारिता, उप निदेशक कृषि प्रसार, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव तथा कृषि विभाग के अधिकारी तथा प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - दबंगों द्वारा 100 साल पुराना रास्ता रोकने से, 50 घरों के ढाई सौ लोग हुए घर से बेघर

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1